शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। मरीज के अटेंडर ने पास न दिखाने पर ड्यूटी पर तैनात गार्ड के साथ जमकर मारपीट कर दी। पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार, घटना 24 मई की रात की है। अजीब अली अपनी पत्नी के इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचा था। गार्ड हेमंत रैकवार ने अजीब अली से एंट्री पास मांगा, लेकिन अटेंडर पास नहीं दिखा सका। जब गार्ड ने उसे अंदर जाने से रोका तो अजीब अली भड़क गया। आरोपी ने अचानक कुर्सी उठाकर गार्ड पर हमला बोल दिया और फिर जमकर मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद अन्य गार्डों ने तुरंत बीच-बचाव किया, जिससे स्थिति ज्यादा बिगड़ने से बच गई।
पीड़ित गार्ड हेमंत रैकवार ने कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोहेफिजा पुलिस ने बताया कि गार्ड की शिकायत पर अजीब अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। हमीदिया अस्पताल में पहले भी सुरक्षा और अनुशासन को लेकर कई शिकायतें आ चुकी हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

