पटना में छात्रों ने SIR और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 3 घंटे तक प्रदर्शन किया। गांधी मैदान से लोकभवन की ओर निकले इस मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग की थी, लेकिन छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और उसे अपने साथ लेकर भाग निकले।

​अनोखे पोस्टरों के साथ प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान छात्र तरह-तरह के पोस्टर हाथों में लिए नजर आए। एक पोस्टर पर लिखा था, ‘टियर गैस की व्यवस्था नहीं है?’ वहीं दूसरे पर क्षेत्रीय भाषा में लिखा था, ‘तोहर कुर्सी उड़ा देब प्रोटेस्ट से।’ इसके बाद छात्र सड़क पर ही बैठ गए और लगभग एक घंटे तक लगातार नारेबाजी करते रहे। इस वजह से जेपी गोलंबर के आसपास का पूरा इलाका अफरा-तफरी का शिकार रहा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।