सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार होने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि उन लोगों के लिए एक चेतावनी भी है जो सत्ता का दुरुपयोग करते हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि चाहे सच्चाई को कितना भी दबाने की कोशिश की जाए, अंत में जीत हमेशा सत्य की होती है। इसी के साथ उन्होंने ‘सत्यमेव जयते’ लिखा। खेड़ा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी को लेकर कथित बयानबाजी के मामले में फंसे हुए थे। असम पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली थी।
अपने एक्स पोस्ट में खेड़ा ने क्या कहा
पवन खेड़ा ने शनिवार दिन में एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘मैं माननीय सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने कानून के राज को कायम रखा। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के कानूनी विभाग का भी, जिन्होंने सही समय पर और मजबूती से इसमें हस्तक्षेप किया। यह दूसरी बार है जब डॉ. सिंघवी और उनकी तेज-तर्रार टीम ने असम के मुख्यमंत्री की लगातार धमकियों और दबाव के बीच मेरी आजादी की रक्षा की है।’
पार्टी आलाकमान को दिया धन्यवाद
पवन खेड़ा ने अपनी पोस्ट में कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और के.सी. वेणुगोपाल, जयराम रमेश सहित कई नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि मैं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत पार्टी नेताओं का उनके लिए अटूट समर्थन और हौसला-अफजाई के लिए तहे दिल से आभारी हूं। अंत में, मैं @INCIndia के उन लाखों समर्थकों का धन्यवाद करता हूं जो अपनी आवाज़ और दुआओं के साथ मेरे साथ खड़े रहे।
जीत हमेशा सच की होती है- खेड़ा
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि ‘मेरी जमानत न केवल मेरी निजी जीत और राहत का जरिया है, बल्कि उन लोगों के लिए एक सबक भी है जो सरकारी सत्ता का गलत इस्तेमाल करते हैं। यह फैसला याद दिलाता है कि जब तक हम एक संवैधानिक लोकतंत्र बने रहेंगे, तब तक राजनीतिक बदले की भावना के लिए किसी की निजी आजादी की बलि नहीं चढ़ाई जा सकती। झूठ चाहे कितना भी ताकतवर क्यों न लगे, जीत हमेशा सच की ही होती है। सत्यमेव जयते!’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

