Pawan Khera in Jaisalmer: राजस्थान के जैसलमेर में सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और कर्नाटक से राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने SIR प्रक्रिया और कथित वोट चोरी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। दिल्ली से फ्लाइट के जरिए जैसलमेर पहुंचे खेड़ा रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे।

एयरपोर्ट पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर और पार्टी प्रवक्ता विकास व्यास ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में खेड़ा ने दावा किया कि SIR के नाम पर करीब 13 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं, जबकि घुसपैठियों की संख्या को लेकर किए जा रहे दावों पर भी उन्होंने सवाल उठाए।
SIR के नाम पर 13 करोड़ नाम काटने का आरोप
पवन खेड़ा ने कहा कि देश का बच्चा-बच्चा चाहता है कि वोट चोरी रुके, लेकिन SIR प्रक्रिया के नाम पर नए मतदाताओं को सूची से बाहर रखा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 13 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं।
खेड़ा ने घुसपैठियों के नाम पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों को सूची से हटाने के दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में महज 1600 घुसपैठिए मिले हैं और वे भी नेपाल के बताए जा रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि अब सरकार का झूठ और कथित वोट चोरी सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अब केवल चुनाव तक सीमित नहीं रही, बल्कि लोकतंत्र, संविधान, नागरिकता और आम लोगों के अधिकारों को बचाने की लड़ाई बन गई है।
जैसलमेर में रक्षा मंत्रालय की बैठक को बताया अहम
पवन खेड़ा ने जैसलमेर में होने वाली रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक इस तरह की चर्चा काफी अहम है। उन्होंने रक्षा मंत्रालय को बेहद महत्वपूर्ण मंत्रालय बताते हुए कहा कि बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा होनी है, उनके बारे में अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा।
रामलीला मैदान की रैली पर भाजपा को घेरा
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर भाजपा की टिप्पणियों पर भी पवन खेड़ा ने पलटवार किया। उन्होंने सवाल किया कि अगर रैली में भीड़ नहीं थी तो भाजपा को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई देने की जरूरत क्यों पड़ी?
खेड़ा ने कहा कि भाजपा की प्रतिक्रिया से उसकी घबराहट साफ दिखाई देती है। उन्होंने दावा किया कि रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़ को पूरी दिल्ली ने देखा है। उन्होंने यह भी कहा कि रैली से दिल्ली के व्यापारियों को फायदा हुआ। दिवाली की खरीदारी के लिए भी कई लोग दिल्ली में रुके हुए हैं।
अमित शाह की हैदराबाद पदयात्रा पर भी कसा तंज
पवन खेड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हैदराबाद में पदयात्रा को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समझ नहीं आ रहा कि इस पदयात्रा से वहां के व्यापारियों को क्या फायदा होगा या नुकसान।
पढ़ें ये खबरें
- Haryana Top News : शिक्षकों को नियमित करने से सरकार का इनकार, होर्डिंग में फोटो नहीं होने पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, 10 अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- बिहार में 20 हजार से अधिक कारतूस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पश्चिमी यूपी से बिहार तक फैला था नेटवर्क
- दर्दनाक सड़क हादसा: टायर बदल रहे युवकों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत; एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा
- Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवात का खतरा, 110 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओपन WTA टेनिस प्रतियोगिता टली, 18 उड़ानें रद्द
- MP TOP NEWS TODAY: 2 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

