PBKS vs MI IPL 2026 : आईपीएल 2026 के 58 वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने हैं। पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 201 रन का टारगेट दिया है। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए।

पंजाब से बल्लेबाजी करते हुए अजमतुल्लाह ओमरजई 38, मार्को यानसन 2, शशांक सिंह 2, सूर्यांश शेडगे 8, कूपर कोनोली 21, श्रेयस अय्यर 4, प्रभसिमरन सिंह 57 और प्रियांश आर्या 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं मुंबई से शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट, दीपक चाहर ने दो विकेट झटके। राज बावा, कॉर्बिन बॉश ने एक-एक विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (PBKS vs MI IPL 2026)

पंजाब किंग्स (PBKS)

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाक, हरप्रीत बराड़, मिशेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे

मुंबई इंडियंस (MI)

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिन्ज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H