संजय पाटीदार, भोपाल। आरजीपीवी पेपर चोरी मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि बीजेपी का एजेंडा सिर्फ नाम बदलना है पेपर चोरी रोकना नहीं। देश में नीट जैसा घोटाला हुआ, मध्य प्रदेश में व्यापम कांड हुआ। यह लोग लगातार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इस पूरे मामले की जांच सेटिंग जज से कराई जानी चाहिए।
दतिया उपचुनाव को लेकर बीजेपी, कांग्रेस ने तेज की तैयारी
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा बीजेपी पिछली बार वहां चुनाव हारी थी इस बार भी दतिया में उसे हार मिलेगी कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। आज कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी शामिल होने गए हैं। भाजपा ने षडयंत्र पूर्वक दतिया सीट खाली कराई है। जनता आज महंगाई से परेशान है, महिला, युवा सभी प्रताड़ित हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

