Lalluram Sports Desk. इंग्लैड सीरीज के दौरान जब्त किए गए सीनियर क्रिकेटर मोहम्मद रिज़वान और इमाम-उल-हक के मोबाइल के भीतर का राज खुलने वाला है। नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) के नोटिस के खिलाफ रिजवान की याचिका लाहौर हाई कोर्ट के खारिज करने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कार्रवाई के लिए रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
रिज़वान की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करने के बाद लाहौर हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस आलिया नीलम खारिज कर दिया था. रिज़वान के वकील काज़ी उमैर अली ने कोर्ट को बताया कि उनके क्लाइंट को नोटिस जारी किए गए थे। इस पर चीफ जस्टिस ने खिलाड़ी को उनका जवाब देने की सलाह दी।
न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, चीफ जस्टिस नीलम ने कहा, “आपको जाकर नोटिस का जवाब देना चाहिए। आपको किस तारीख को नोटिस जारी किया गया था?”
वकील ने दावा किया कि लॉर्ड्स टेस्ट के बाद एक होटल में रिज़वान से बिना नोटिस दिए पूछताछ की गई और उनका मोबाइल फोन ले लिया गया। उन्होंने कहा कि रिज़वान ने यह बताए जाने पर फोन सौंप दिया था कि इसे तीन घंटे के भीतर लौटा दिया जाएगा, लेकिन इसे अभी तक नहीं लौटाया गया है।
NCCIA खिलाड़ियों के फोन की कर रही जांच
रिज़वान के वकील ने मामले की जांच करने के NCCIA के अधिकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने तर्क दिया कि क्रिकेटरों से जुड़े भ्रष्टाचार संबंधी मामलों से निपटने के लिए ICC एंटी-करप्शन यूनिट सही संस्था है, और कहा कि मामला ICC यूनिट को नहीं सौंपा गया था।
रिज़वान ने NCCIA के समन को कोर्ट में चुनौती दी थी और एजेंसी के अधिकार क्षेत्र और जांच की प्रकृति, दोनों पर सवाल उठाए थे।
इस बीच घटनाक्रम से वाकिफ एक सूत्र के अनुसार, NCCIA रिज़वान और इमाम से लिए गए मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कर रही है। उम्मीद है कि एजेंसी अगले हफ्ते PCB को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। सूत्र ने कहा, “PCB इन दो खिलाड़ियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि NCCIA, PCB को क्या रिपोर्ट सौंपती है। अगर फोरेंसिक जांच में कुछ भी असामान्य नहीं पाया जाता है, तो शायद उन्हें राहत मिल जाएगी।”
PCB अगले कदम पर करेगा फैसला
संभावित अनुशासनात्मक कार्रवाई पर PCB का फैसला NCCIA की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। उम्मीद है कि बोर्ड यह तय करने से पहले रिपोर्ट का आकलन करेगा कि क्या दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ कोई कार्रवाई जरूरी है। फिलहाल, ध्यान फ़ोन की फोरेंसिक जांच और उस रिपोर्ट पर है, जिसे NCCIA के PCB को सौंपने की उम्मीद है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



