सुप्रिया पांडेय, रायपुर। दिल्ली में एक नवंबर को आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने 16 बसों में सवार होकर कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना हुए. छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया.

यह भी पढ़ें: बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा अदालती फैसला, भाई, पिता समेत सभी 22 आरोपी दोषमुक्त करार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल्ली रवाना करते हुए दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा की. उन्होंने सरकार से चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की. उन्होंने कहा कि बारिश से बस्तर समेत प्रदेश में फसलें तबाह हुई हैं, किसान चिंतित हैं, ऊपर से पटवारियों की हड़ताल चल रही है. ऐसे में फसल सर्वे कौन करेगा? सरकार तत्काल पटवारियों से बात करे. बीमा कंपनियों को तत्काल सर्वे और नुकसान का आकलन करने के निर्देश दे. प्रभावित किसानों को जल्द बीमा राशि का भुगतान होना चाहिए.

वहीं जेपी नड्डा की पदयात्रा पर दीपक बैज ने कहा कि लोकतंत्र बचाना है तो पहले ज्ञानेश कुमार को हटाइए. सरकार वोट चोरी और SIR के नाम पर वोट काटना बंद करे. बैलेट पेपर से चुनाव हुआ तो मोदी अपनी सीट नहीं बचा पाए. लोकतंत्र बचाने की बात करने से पहले भाजपा चुनाव प्रक्रिया पर सवालों का जवाब दे.

116 जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा में कटौती पर दीपक बैज ने सरकार से सवाल किया कि नक्सलवाद खत्म होने का दावा कर जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा घटाई जा रही है, लेकिन क्या पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की NSG सुरक्षा भी हटाने की सिफारिश हुई? बस्तर के नेताओंं को मिली CRPF सुरक्षा पर भी सरकार स्थिति स्पष्ट करे. सुरक्षा हटानी है तो सभी की हटनी चाहिए. गृहमंत्री बताएं, क्या पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं की सुरक्षा भी हटेगी?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m