यमुनानगर। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुरुक्षेत्र जिला कोर्ट के एक चपरासी का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिवार ने इसे साजिश बताते हुए लड़की पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
साढ़े 4 बजे निकले, फिर नहीं लौटे
मृतक की पहचान 40 वर्षीय गुरमेल सिंह के रूप में हुई है। रोजाना की तरह वे सोमवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह करीब साढ़े 7 बजे ओल्ड सहारनपुर रोड के पास झाड़ियों में उनका शव मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।
शरीर पर मिले जख्म
पुलिस के अनुसार गुरमेल सिंह के घुटनों, कमर, हाथों और पैरों पर चोट के निशान पाए गए हैं। शरीर से खून भी निकला हुआ था, जिससे यह साफ है कि मौत सामान्य नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी, फिलहाल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
लव मैरिज बनी मौत की वजह
परिजनों का आरोप है कि इस घटना के पीछे उनके बेटे की सात महीने पहले हुई इंटरकास्ट लव मैरिज है। मृतक के बेटे सुमित ने पास के ही लापरा गांव की एक युवती से शादी की थी। परिवार का दावा है कि तभी से लड़की पक्ष की ओर से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। सुमित ने बताया कि दो महीने पहले भी आरोपियों ने उनके पिता की बाइक को टक्कर मारी थी और घर आकर धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच तेज कर दी है।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

