बरनाला। भदौड़ कस्बे के पास स्थित संधूकला गांव में भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनाई जा रही सड़क को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। लोगों ने इसका लगातार विरोध किया लेकिन उसके बाद भी सड़क ऐसी बनाई जा रही है जो गांव के अंदर से होकर गुजर रही है जिसके कारण कई घर प्रभावित हो रहे हैं। लगातार विरोध के बाद अब लोगों ने विरोध का नया तरीका ढूंढ निकाला है और बिजली के टावर में चढ़ाई कर दी।
गांव के कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनकी कोई भी बात नहीं सुनी जा रही है और सड़क बनाने के लिए कई पुराने घरों को तोड़ा जा रहा है, इसी के चलते आज सुबह करीब 10 बजे गांव के निवासी जीवन सिंह, जगतार सिंह और सुखप्रीत सिंह हाई वोल्टेज बिजली के टावर पर चढ़ गए, जिसे देख कर गांव के सभी लोग दंग रह गए।

गांव वालों का कहना है कि, भारत माला परियोजना के तहत बन रही नई सड़क गांव संधूकला के बीच से गुजर रही है। इस सड़क निर्माण की वजह से सुखपाल सिंह पुत्र कर्नेल सिंह का घर, जगतार सिंह पुत्र सुलक्षण सिंह की जमीन और राज सिंह की कोठी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें मुआवजे की पूरी राशि अब तक नहीं मिली है। इसी कारण उन्होंने परियोजना का विरोध किया।
- मुजफ्फरपुर में क्रिकेट खेलकर लौट रहे जीजा-साला की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
- Jio यूजर्स की मौज! इस रिचार्ज पर फ्री मिलेगा Canva Premium का सब्सक्रिप्शन
- पंजाब में शिक्षकों की नाराजगी खुलकर सामने आई, मांगों को लेकर CM के नाम सौंपा ज्ञापन; एक सप्ताह का अल्टीमेटम
- CG में नाबालिग से गैंगरेप, परिचित युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर घटना काे दिया अंजाम, चार आरोपी गिरफ्तार
- केंद्रीय मंत्री शिवराज और सीएम सम्राट ने राघोपुर में बाढ़ से बर्बाद फसलों का किया दौरा


