मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शासकीय आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को सुना. जनसुनवाई के दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि संबंधी मामलों और अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं.
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों और मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए और हर प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब न किया जाए. उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को तत्काल प्रेषित करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए.
इसे भी पढ़ें : हेमकुंट साहिब के तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए मार्ग सुरक्षित बनाने में जुटी भारतीय सेना, 9 माउंटेन ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा
सीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान प्राप्त हो. उन्होंने कहा कि जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम शासन और जनता के बीच संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम हैं, जिनके माध्यम से सरकार को जमीनी स्तर की समस्याओं की जानकारी प्राप्त होती है और उनके समाधान के लिए प्रभावी निर्णय लिए जा सकते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण, सुशासन और समग्र विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है. प्रदेश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.
सीएम ने कहा कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गए हैं कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरलता और समयबद्ध रूप से लोगों को प्राप्त हो. आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भी उनकी समस्याओं और मांगों पर सकारात्मक आश्वासन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

