TMC सांसद महुआ मोइत्रा को अपने निर्वाचन क्षेत्र नदिया जिले के कृष्णनगर लोकसभा क्षेत्र में लोगों के विरोध-प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ ‘गो बैक’ के नारे लगाए. महुआ ने इस प्रदर्शन के पीछे पार्टी के बागी विधायक जेबर शेख और भाजपा समर्थकों का हाथ होने का आरोप लगाया. महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि उनकी कार पर हमला किया गया.
TMC सांसद महुआ मोइत्रा को मंगलवार को नदिया जिले के छपरा में एक कार्यक्रम में विरोध का सामना करना पड़ा. प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी काले झंडे लहराते हुए नजर आ रहे हैं.
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को मंगलवार को विरोध का सामना करना पड़ा. मंगलवार को नदिया जिले के छपरा में एक कार्यक्रम में विरोध का सामना करना पड़ा. पलाशीपारा से TMC के वर्तमान विधायक रुकबानुर रहमान भी पार्टी के कार्यक्रम में मौजूद थे.
महुआ मोइत्रा छपरा ब्लॉक के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर बदलाव को लेकर बैठक करने पहुंची थीं. बैठक को लेकर मोइत्रा ने कहा कि पलाशीपारा और जलांगी के विधायकों की उपस्थिति में हुई इस बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर इसका पुनर्गठन करने पर चर्चा हुई.
जैसे ही उनके वहां होने की खबर फैली, कई लोग उनके लॉज के बाहर जमा हो गए. लोगों ने काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध की घटना पर महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी के सामने लेटकर सड़क रोकने की कोशिश की, काले झंडे लहराए, उन्हें चोर कहकर नारे लगाए और उनकी कार पर मुक्का भी मारा.
वहीं,TMC विधायक जाबेर शेख ने सांसद के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह प्रदर्शन किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा नहीं था, बल्कि यह सांसद के कामकाज से नाराजगी का नतीजा था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



