Dharm Desk – क्या आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ जाता है, परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव रहता है या लंबे समय से सुख-शांति की कमी महसूस हो रही है? 26 सितंबर से पितरों को समर्पित श्राद्ध पक्ष की शुरुआत होने जा रही। इन दिनों पितरों के स्मरण, तर्पण और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व है। इसी दौरान महादेव की पूजा से जुड़ा बेलपत्र और दूध का एक सरल उपाय भी किया जा सकता है। इसके लिए बेलपत्र, थोड़ा दूध और जल की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं बेलपत्र और दूध से महादेव की पूजा करने की यह पूरी विधि।

श्राद्ध पक्ष के पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक प्रतिदिन बिना नागा किया इस नियम का पालन करें। इसके लिए एक बेलपत्र कटोरी या चम्मच में दो बूंद दूध और एक लोटा शुद्ध जल लें। भगवान शंकार को बेलपत्र चढ़ाते समय बेलपत्र की पहली दो पत्तियों पर चम्मच या कटोरी से दो-दो बूंद दूध समर्पित करें। इसके बाद बेलपत्र की तीसरी पत्ती पर एक पूरा लोटा जल अर्पित करें।
इस उपाय से मिलने वाले शुभ परिणाम
16 दिनों तक लगातार इस नियम को पूरा करने से घर में चारों ओर छाई नकारात्मकता समाप्त होने लगती है।
उपाय पूरा होने के बाद 17वें या 18 वें दिन से ही आपको अपने घर के माहौल में बदलाव महसूस होगा।
घर के सदस्य जो एक-दूसरे से चिढ़कर बात करते हैं उनके व्यवहार में मधुरता आएगी और घर में सुख-शांति का वातावरण बनेगा।
श्राद्ध पक्ष में भक्तिभाव से महादेव का पूजन करने से जीवन की धन संबंधी परेशानी और चिंता दूर होते हैं।



