चंकी बाजपेयी, इंदौर। भारत में चार राज्यों के चुनाव के बाद जिस तरीके से महंगाई को लेकर माहौल बना हुआ है और इस माहौल को देखते हुए इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश में महिला कांग्रेस के बैनर तले पेट्रोल पंप पर महिलाओं के द्वारा प्रदर्शन किया गया।

READ MORE: ग्वालियर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: डीडी मॉल रेस्टोरेंट से 70 लीटर Liquor जब्त, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी के द्वारा बताया गया कि प्रदेश में लगातार महंगाई को लेकर भाजपा सरकार के द्वारा माहौल बनाया जा रहा है। पहले से ही महंगाई काफी बढ़ रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है लेकिन उसके बावजूद भी कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। लेकिन दूसरी और पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं जिसको लेकर अब महिला कांग्रेस के द्वारा पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जा रहा है। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर महंगाई बढ़ती है तो उसका सीधा असर रसोई पर पड़ता है। रसोई महिलाओं को चलाना पड़ती है लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण लोगों में सरकार को लेकर काफी आक्रोश है लेकिन जिस तरीके से आज पेट्रोल डीजल के दाम बड़े हैं उससे आम जनता में काफी निराशा है और केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक को लेकर आक्रोश है। 

READ MORE: हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में लोगों ने खेला गुलाल, उमा भारती ने जताई खुशी, आरिफ मसूद ने बताया गलत

उन्होंने कहा कि जब हम पेट्रोल विदेश से खरीद रहे थे कच्चे रूप में तो काफी स्वच्छता थी। उस समय सस्ता पेट्रोल भारत में उपलब्ध नहीं कराया गया, लेकिन आज जब युद्ध जैसे हालात में स्थिति परिवर्तन हुई तो अचानक से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए गए। जब कम हुए थे तो कम करना था। महंगे पेट्रोल डीजल के दाम है उसे वापस लेने की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m