Pakistan Petrol Price: पाकिस्तान और बांग्लादेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर दोनों देशों के ईंधन बाजार पर दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

Pakistan Petrol Price: 1,000 रुपए तक जा सकता है भाव

पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने रविवार को कहा कि अगर देश में पेट्रोल की कमी होती है, तो कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल पाकिस्तान में पेट्रोल 389 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 424 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

अगर पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचती है, तो मौजूदा विनिमय दर के आधार पर यह करीब ₹346 भारतीय रुपए प्रति लीटर के बराबर होगी। मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू होने के समय, 28 फरवरी को पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 258.17 रुपए प्रति लीटर थी। तब से इसमें करीब 131 रुपए यानी लगभग 51% की वृद्धि हो चुकी है।

बाइक और छोटी कारों के लिए सब्सिडी

बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए पाकिस्तान सरकार ने बाइक, रिक्शा और 800 सीसी तक की कारों के लिए पेट्रोल सब्सिडी योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र उपभोक्ताओं को पेट्रोल पर 100 रुपए प्रति लीटर तक की राहत दी जा रही है। सरकार के अनुसार, 17.5 लाख से अधिक लोगों ने योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

अक्टूबर तक घरेलू तेल मिलने की उम्मीद

पाकिस्तान सरकार नए तेल भंडारों की खोज पर भी काम कर रही है। मंत्री के मुताबिक, तेल कुओं पर काम शुरू हो चुका है और अक्टूबर तक कच्चा तेल मिलने की उम्मीद है। व्यावसायिक उत्पादन शुरू होने पर आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।

Bangladesh Fuel Price Hike: 17.4% तक बढ़े दाम

वहीं, बांग्लादेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 17.4% तक बढ़ गई हैं। नई दरें 21 सितंबर से लागू हुईं। डीजल 115 से बढ़कर 135 टका, पेट्रोल 140 से 160 टका और ऑक्टेन 145 से 165 टका प्रति लीटर हो गया है।

सरकार के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है। इससे परिवहन और उत्पादन लागत बढ़ने का असर आम लोगों और कारोबार पर पड़ सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m