सुप्रिया पांडेय, रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे के बीच राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में आम लोगों की भागीदारी को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पहले मुरिया दरबार में प्रशासनिक दबाव कम रहता था, जिस कारण लोग अपनी समस्याएं रखने पहुंच पाते थे. अब प्रशासनिक दबाव के चलते हर व्यक्ति अपनी बात नहीं रख पाता. उन्होंने कहा कि मुरिया दरबार में सभी की समस्याएं सुनी जानी चाहिए.

राष्ट्रपति से बस्तर के आदिवासियों को काफी उम्मीदें : फूलोदेवी नेताम

फूलो देवी नेताम ने राष्ट्रपति के बस्तर आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र के आदिवासियों को उनसे काफी उम्मीदें हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति आदिवासियों की मांगों को पूरा करने की दिशा में पहल करेंगी. वह मुरिया दरबार में रखी जाने वाली मांगों पर ध्यान देंगी. उन्होंने बस्तर में बाढ़ से हुए नुकसान का जिक्र करते हुए कहा कि प्रभावित लोगों को जल्द राहत मिले और क्षेत्र की स्थिति में सुधार हो.

मच्छरदानी टेंडर और स्वास्थ्य सुविधाओं पर सांसद ने उठाए सवाल

बस्तर में मच्छरदानी टेंडर को लेकर सांसद ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया होनी चाहिए और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरूरत पर जोर दिया.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H