अभिषेक सेमर, तखतपुर। जनगणना कार्य के दौरान सहयोग कर रहे ग्राम कोटवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में घायल कोटवार ने संबंधित शिक्षक और पटवारी के साथ सकरी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : फोन पर Sex की डिमांड, whatsapp पर भेजा न्यूड फोटो, नवविवाहित ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत…

घटना तखतपुर विधानसभा के देवरिकला ग्राम पंचायत की बताई जा रही है, जहां कोटवार नकुल दास के साथ कथित तौर पर पूर्व सरपंच के बेटे और भतीजे ने अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की।

narayana

जनगणना कार्य के लिए पहुंचे शिक्षक की मदद कर रहे कोटवार नकुल दास पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने दो अलग-अलग मकानों को एक ही नंबर दे दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी।

वहीं, जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों का कहना है कि निर्देश के अनुसार पक्के मकान को एक नंबर और कच्चे मकान को अलग नंबर (दो नंबर) दिया जाना है। इस प्रक्रिया के तहत ही कार्य किया जा रहा था।

इस मामले में सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि ग्राम कोटवार के द्वारा घरों में नंबरिंग कार्य किया जा रहा था. उसी मामले को लेकर उसके साथ मारपीट की गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जायेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m