परवेज खान, शिवपुरी। कृष्णवंशियों को लेकर पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के विवादित बयान का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। बयान को लेकर उठे विवाद के बाद विधायक प्रीतम लोधी ने आज एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है। विधायक का कहना है कि उनके बयान को गलत रूप देकर पेश किया गया, जबकि उनका आशय कुछ और था।

READ MORE: इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखना महिला को पड़ा भारी: लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े रकम, मैसेज आते ही ठगी का हुआ एहसास  

दरअसल, हाल ही में करैरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में विधायक कथित तौर पर कृष्णवंशियों को संबोधित करते हुए ‘99 गलती के बाद रुक जाना, वरना परिणाम बेहतर देंगे’ जैसी बात कहते नजर आए थे। इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

READ MORE: इंदौर में 40 करोड़ की सड़क का ‘लाइव सरेंडर’! पाइपलाइन टेस्ट होते ही धंसी, मंजर देख सहम उठे लोग

अब विधायक प्रीतम लोधी ने वीडियो जारी कर कहा है कि उनके बयान को जिस तरह से प्रचारित किया जा रहा है, वह सही नहीं है। उनका दावा है कि उनके शब्दों और बात का संदर्भ अलग था तथा बयान को तोड़-मरोड़कर वायरल किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m