सुनील उपाध्याय, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में मूंगफली निकालने आ रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 37 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में था, जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। 

जानकारी के मुताबिक, कटनी के वादा इमलाश से 37 मजदूर पिकअप में सवार होकर छतरपुर मूंगफली निकालने के लिए आ रहे थे। जुझारनगर के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार सभी 37 मजदूर घायल हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में था।,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m