दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ थाना इलाके के एक होटल द ग्रैंड में एयर इंडिया के पूर्व कैप्टन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. पुलिस और एयरलाइन अधिकारियों के मुताबिक, पायलट लेओवर के दौरान एक होटल में ठहरे हुए थे. मृतक 10 सितंबर को चेक-इन किए थे और अगले दिन बेहोशी की हालत में पाए गए.  पुलिस ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

वसंत कुंज इलाके के एक होटल में एयर इंडिया के एक पायलट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली में एक फाइव स्टार होटल के कमरे में एयर इंडिया के पायलट की लाश बरामद हुई है. वसंतकुंज नार्थ स्थित फाइव स्टार होटल के कमरे से शुक्रवार को एयर इंडिया के पायलट का शव बरामद हुआ है. मृतक ने 10 सितंबर को होटल में चेक-इन किया था. अगले दिन शाम उनके भाई ने होटल मैनेजर को फोन कर बताया कि वह लगातार कॉल कर रहे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है.

परिजन से ऐसी सूचना मिलने के बाद होटल मैनेजर ने संबंधित कमरे गए जहां दरवाजा अंदर से लॉक था. मास्टर चाभी से कमरे का दरवाजा फौरन खोला गया तो पूर्व कैप्टन अंदर बेहोशी की हालत में पड़े मिले. फिर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले गयी. जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार, मृतक एयरलाइन में कैप्टन के पद पर तैनात थे और गुरुवार को होटल में चेक-इन किया था. शुक्रवार की शाम को मृतक के भाई ने होटल मैनेजर से संपर्क किया था.

एयर इंडिया ने बताया कि पायलट ने पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ काम किया था और कुछ महीने पहले ही एयर इंडिया में आए थे. उन्हें शनिवार सुबह एक  फ्लाइट संचालित करनी थी.

वहीं, दिल्ली पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन को वसंत कुंज के एक होटल में एक मेहमान की तबीयत खराब होने के बारे में पीसीआर कॉल मिली थी. पुलिस होटल में मौजूद रिकॉर्ड, मृतक के चेक-इन से जुड़ी जानकारी और घटनाक्रम के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m