Punjab Desk, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस ने रविवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह के पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया है. खास बात यह है कि गुटबाजी को भूल कर पार्टी ने एकजुटता दिखाने की कोशिश की है. चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में लगभग सभी बड़े नेता पहुंच चुके हैं. कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं के ऊर्जा भरने का काम किया.
पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही है. इससे यह समझ आया कि कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह के बीज सब कुछ ठीक होता नजर आ रहा है. प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने पंजाब में हो रहे अपराधों में कमी लाने की बात की वहीं पंजाब की जनता को एक सकारात्मक माहौल मिलने का भरोसा दिया.
पायलट की वडिंग की तारीफ
पायलट ने पूर्व प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग के कार्यकाल में पार्टी को मजबूत बनाने के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि कठिन समय में वड़िंग ने संगठन को मजबूती देने का काम किया. वड़िंग ने अपने संबोधन में उन कार्यकर्ताओं और नेताओं को नजरअंदाज नहीं करने की बात कही , जिन्होंने पिछले साढ़े चार साल में पार्टी के लिए मेहनत की.इस पर पायलट ने कहा कि जीवन में किसी की मेहनत कम नहीं पड़ती और न ही किसी की मेहनत बेकार जाएगी. उनके इस बयान पर पंडाल में जमकर तालियां बजीं.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

