Pink Saree Bhabhi Viral Video: आज के समय में सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ नहीं कहा सकता। एक दिन पहले तक रहने वाला आम इंसान चंद घंटे में पुरी दुनिया में छा जाता है औरह लोगों के लिए सेलिब्रेटी बन जाता है। खासकर जब बात किसी देसी ‘भाभी’ के ठुमकों की हो, तो इंटरनेट का पारा हाई होना स्वभाविक है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए है। ‘भाभी जी’ ने अपने हुस्न और गुलाबी साड़ी के जानलेवा कॉम्बिनेशन से छम्मक छल्लो गाने पर पर ऐसा ठुमका लगाया कि इंटरनेट की पूरी महफिल ही लूट ली। गुलाबी साड़ी वाली भाभी जी के चेहरे के एक्सप्रेशंस और उनके डांस मूव्स देखकर लोगों को भी पसीना आ गया। भाभी जी के किलर मूव्स और उसकी दिलकश मुस्कान ने नेटिजंस को अपना दीवाना बना दिया है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर के लिविंग रूम में कुछ महिलाएं ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म ‘रा-वन’ का सुपरहिट गाना ‘छम्मक छल्लो’ बज रहा है। इसी दौरान गुलाबी रंग की बनारसी सिल्क साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहने खूबसूरत महिला ने अपने ठुमकों और कातिल एक्सप्रेशंस से लोगों को दीवाना बना दियाय़
इस डांस वीडियो की सबसे खास बात महिला के चेहरे के एक्सप्रेशंस और उनके डांस मूव्स हैं। बिना किसी हिचकिचाहट के वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैमरे के सामने अपनी अदाएं बिखेर रही हैं। डांस करते हुए उनके चेहरे पर जो बड़ी सी मुस्कान और आंखों में जो शरारत है, उसने वीडियो में चार चांद लगा रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स के उड़े होश, कमेंट्स की आई बाढ़
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स और लाइक्स की सुनामी आ गई। लोग इस भाभी के डांस की तुलना सीधे करीना कपूर से कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-करीना कपूर के बाद अगर किसी ने इस गाने पर सही मायने में आग लगाई है, तो वो आप हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया-साड़ी का ग्रेस और ये डांस मूव्स… भाई कतई जहर कॉम्बिनेशन है।
वीडियो कब का और कहां का इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि वीडियो के बैकग्राउंड और लोगों को देखकर लगा रहा है कि घर के किसी कार्यक्रम का है। वीडियो में घर को फूलों से सजाया गया है। वहीं महिला, जब डांस करती है तो लोग तालियां बजाकर उसका हौसला बढ़ा रहे हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

