दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। पचमढ़ी स्टेट हाईवे पर एक दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां मटकुली के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें: खाकी दागदार: लटेरी में युवक को पीटने वाले दो आरक्षक सस्पेंड, दर्ज हुई FIR, पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
तेज रफ्तार बनी काल, मौके पर मची चीख-पुकार
शुरुआती जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन की रफ्तार बेहद तेज थी। जिसके कारण मटकुली के पास चालक अचानक गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे पेड़ में जा घुसा। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े।
अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे दो घायल
इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए 2 लोगों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। दोनों घायल फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: खौफ का पलायन: गुजरात में कस्टडी मर्डर के बाद पिपरसमा गांव से भागे 30 जाटव परिवार, घरों में लटके ताले, उठे गंभीर सवाल!
स्थानीय लोगों और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने मलबे में फंसे शवों और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

