Dharm Desk: हिंदू धर्म में दैनिक जीवन से जुड़ी साधारण वस्तुओं को ऊर्जा और ग्रहों की स्थिति सुधारने का एक प्रभावी माध्यम माना गया है। सोने के समय हमारा शरीर और मस्तिष्क आस-पास की सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा से सबसे अधिक प्रभावित होता हैं।

इसी के आधार पर 9 दिन का एक बहुत सरल और प्रभावी प्रयोग है, जिसमें तकिए के नीचे अलग-अलग वस्तुएं रखकर नवग्रहों को अनुकूल बनाया जा सकता है। पूरी श्रध्दा और विश्वास के साथ किए गए ये 9 आसान प्रयोग जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सुख-समृद्धि लाते हैं।

9 दिन के 9 विशेष ज्योतिषीय उपाय

पहली रात

पहली रात तकिए के नीचे एक ताजा नींबू रखना चाहिए। कुंडली के अनुसार नींबू नकारात्मक ऊर्जा को सोखता है।जिससे स्वास्थ्य में सुधार होता है और शारीरिक परेशानियों से राहत मिलती है।

दूसरी रात

दूसरी रात एक छोटी थैली में थोड़ा सा सफेद नमक तकिये के नीचे रखना चाहिए। नमक नजर दोष को दूर करने और आसपास की नकारात्मकता को खत्म करने के लिए बहुत कारगर होता है।

तीसरी रात

तीसरी रात गुड़ का एक छोटा टुकड़ा रखने से आत्मविश्वास और फैसले लेने की क्षमता में वृद्धि होती है। यह सूर्य ग्रह से जुड़ी ऊर्जा को मजबूती प्रदान करता है।

चौथी रात

चौथी रात तकिये के नीचे किसी भी मूल्य का एक सिक्का रखें। यह उपाय आर्थिक तंगी कर्ज और धन संपत्ति से जुड़ी परेशानियां को दूर करने में हमारी सहायता करता है।

पांचवीं रात

पांचवीं रात नीम की एक पत्ती रखने से पारिवारिक जीवन रिश्तों और ऑफिस के संबंधों में मिठास आती है तथा आपसी कड़वाहट खतम होती है।

छठी रात

छठी रात राई के दाने रखने से नौकरी व्यवसाय या प्रतियोगिता में आ रही परेशानियां दूर होती हैं। इससे प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होती है और आर्थिक लाभ के मार्ग खुलते हैं।

सातवीं रात

सातवीं रात हल्दी की एक गांठ रखने से सोया हुआ भाग्य जाग्रत होता है। यह बृहस्पति ग्रह को मजबूत कर रुके हुए कार्यों को गति प्रदान करता है।

आठवीं रात

आठवीं रात हरी इलायची के तीन दाने तकिये के नीचे रखने से अचानक होने वाले अनचाहे खर्चों पर रोक लगती है।

नौवीं रात

नौवीं और अंतिम रात लौंग रखने से जीवन की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और मनुष्य को जल्द ही कोई अच्छा समाचार प्राप्त होता है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H