तुर्की एयरलाइंस का प्लेन TK 726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रहा था. सुबह उतरा ही था कि धुआं फैलने लगा. टायर में आग लग चुकी थी, हड़कंप मच गया. करीब 300 लोग प्लेन में बैठे थे. इसमें संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी थे. करीब 300 लोग प्लेन में बैठे थे. इसमें संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी थे. आज सुबह करीब पौने सात बजे लैंडिंग के वक्त आग लग गई. विमान के पहियों से आग की लपटें उठते ही दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर इसे कंट्रोल कर लिया.

काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. यात्रियों को बचाने के लिए विमान के इमरजेंसी दरवाजे खोले गए और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान टर्किश एयरलाइंस के एक विमान के टायर में आग लग गई. पुलिस ने पुष्टि की है कि आग बुझा दी गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. एयरपोर्ट सुरक्षा के SP राजकुमार सिलावल के अनुसार, “टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट TK 726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी और लैंडिंग के समय उसके टायर में आग लग गई. फायर इंजन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.” अधिकारियों के अनुसार, फ़्लाइट में कुल 278 यात्री और 11 क्रू सदस्य सवार थे.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विमान के दाहिने लैंडिंग गियर में आग लगी हुई दिख रही है, जिससे धुएं का एक घना बादल उठ रहा है. विमान में सवार यात्रियों को इमरजेंसी दरवाजों के ज़रिए बाहर निकाला गया. साल 2015 में, त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तुर्की एयरलाइंस के साथ पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं.

हादसे के बाद टर्किश एयरलाइंस का विमान रनवे पर ही रुक गया, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ है. बड़े विमानों के लिए रनवे उपलब्ध न होने की वजह से कई फ्लाइट्स आसमान में ही होल्ड पर रखी गईं. 

इसी वजह से दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की AI 215 और शारजाह से आ रही G9 536 को तुरंत लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली. इसी तरह भूटान, दुबई, क्वालालमपुर और ग्वांझाओ से आ रहे विमानों को भी काठमांडू के आसमान में चक्कर काटने पड़े.

पुलिस और हवाई अड्डा अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी यात्री और कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। समय पर की गई कार्रवाई ने सैकड़ों लोगों की जान बचा ली और स्थिति को संभाल लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुछ यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं. जानकारी के मुताबिक, विमान में कुछ सामान और शव भी मौजूद थे. सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m