सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ अमृत पर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि को सोमनाथ अमृत पर्व के रूप में मनाया जा रहा है. पीएम मोदी आज ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के मौके पर पहले ज्योतिर्लिंग सोमनाथ के प्रांगण में आने वाले हैं. उनकी उपस्थिति में मंदिर के शिखर पर एक ऐसा अनुष्ठान होगा जो इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ.

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा को आज 75 वर्ष पूरे हो गए हैं. इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं.

भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माने जाने वाले सोमनाथ मंदिर में आज 11 मई 2026 को इतिहास रचा जाएगा. मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ अमृत पर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है. सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर 11 तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेकम किया जाएगा. उपमुख्यमंत्री ने सोमनाथ मंदिर में व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया. 

पीएम मोदी जामनगर पहुंच चुके हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस विशेष अवसर पर पीएम मोदी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे और मंदिर के 90 मीटर ऊंचे शिखर पर होने वाले पहले कुंभाभिषेक के साक्षी बनेंगे. इसके लिए मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है और देशभर से श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए सोमनाथ पहुंच रहे हैं.

कुंभाभिषेक हिंदू मंदिर परंपरा का बहुत ही प्राचीन और पवित्र अनुष्ठान माना जाता है. यह अनुष्ठान मंदिर की आध्यात्मिक शक्ति और ऊर्जा को फिर से जागृत करने के उद्देश्य से किया जाता है. इसमें मंदिर के शिखर, कलश और गर्भगृह में स्थापित देव प्रतिमा पर पवित्र जल, औषधियों और मंत्रों के साथ अभिषेक किया जाता है.

दक्षिण भारत के मंदिरों में कुंभाभिषेक की परंपरा विशेष रूप से प्रसिद्ध है, लेकिन सोमनाथ मंदिर के शिखर पर पहली बार इस प्रकार का आयोजन होना इसे ऐतिहासिक बना रहा है. सोमनाथ मंदिर हिंदू आस्था का एक बहुत महत्वपूर्ण केंद्र है. इसे 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है.

पौराणिक कथाओं के अनुसार, चंद्रदेव यानी सोम ने यहां भगवान शिव की तपस्या की थी, जिसके कारण इस ज्योतिर्लिंग का नाम सोमनाथ पड़ा.11 मई 1951 को देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने इसकी प्राण प्रतिष्ठा की थी. अब उसी ऐतिहासिक दिन के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत पर्व मनाया जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, वे गिर सोमनाथ व वडोदरा में कई धार्मिक, प्रशासनिक और सामुदायिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे. पीएम नरेंद्र मोदी रविवार रात गुजरात के अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करते हुए जामनगर पहुंचे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m