चंकी बाजपेयी, इंदौर। नई आबकारी नीति के तहत नई शराब खुलने से पहले रहवासियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि यहां पर शराबखोरी नहीं होगी। विधायक ने भी समर्थन करते हुए कहा दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।
रहवासियों के प्रदर्शन के बाद निर्माण रोक दिया
इंदौर के पंचम की फेल स्थित दक्षिण कंपाउंड में शराब की नई दुकान का निर्माण रहवासियों के प्रदर्शन के बाद रोक दिया गया। अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी आकाश टटवडे, और वाल्मीकि समाज के नगर अध्यक्ष दीपेंद्र बागरे ने बताया कि दक्षिण कंपाउंड में खेल का मैदान है यहां पर हम खिलाड़ी खेल कर बड़े हुए हैं वह कई युवा यहां पर खेलने के लिए आते हैं लेकिन अगर शराब की दुकान खुल जाएगी तो सभी नशाखोरी में लग जाएंगे जो कि समाज को लेकर एक अच्छा संदेश नहीं है।
हमें क्षेत्र में शांति और सुरक्षा चाहिए
विरोध प्रदर्शन को भारी संख्या में रहवासियों के साथ ही महिलाएं और अन्य समाजजनों ने भी समर्थन दिया है। जानकारी लगने में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया भी मौके पर पहुंचे। वार्ड पार्षद को ज्ञापन सौंपकर मांग रखी की दुकान को ना खोली जाए यदि दुकान खोली जाती तो उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी रहवासियों ने दी है। लोगों का कहना था कि हमें क्षेत्र में शांति सुरक्षा और सामाजिक मूल्यों के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। जन भावना को देखते हुए क्षेत्र विधायक ने भी रहवासियों को शराब की दुकान न खोलने का आश्वासन दिया है।
बीजेपी पार्षद की गोली मारकर हत्या से फैली सनसनीः कुछ दिन पहले पेरोल पर आया था जेल से बाहर

