पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता जहांगीर खान को चेतावनी देते नजर आए है. आरोप है कि जहांगीर खान अपने इलाके में वोटरों को डरा धमका रहे थे, जिसके बाद बंगाल में चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात अजय पाल शर्मा ने इलाके का निरीक्षण कर टीएमसी नेताओं को चेतावनी दी. उन्होंने कहते हुए सुना जा गया था कि वे (टीएमसी उम्मीदवार) अपने व्यवहार में सुधार करें, नहीं तो बाद में परिणाम भुगतने होंगे.

अब इसी मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के खिलाफ याचिका दायर हुई थी। याचिका में पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में कार्यरत आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। जसपर अदालत ने तत्काल आदेश पारित करने से इनकार कर दिया है।

कोर्ट ने क्या कहा ?

जस्टिस कृष्णा राव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वोटिंग के अंतिम चरण 29 अप्रैल तक न्यायालय चुनाव के दिन किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई निर्देश पारित नहीं करेगा। कोर्ट ने कहा, “मैं यह स्पष्ट कर रहा हूं कि 29 अप्रैल तक चुनाव ड्यूटी पर तैनात किसी भी अधिकारी के संबंध में मैं कोई आदेश पारित नहीं करूंगा। 29 अप्रैल के बाद ही आदेश पारित किया जाएगा।”

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, जब याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि अधिकारी वोटर्स को धमका रहा था, तो कोर्ट ने उन्हें चुनाव आयोग से संपर्क करने के लिए कहा। कोर्ट ने कहा, “क्या किया जा सकता है? हम क्या करेंगे?”

कृप्या अधिकारी को रोंके- याचिकाकर्ता के वकील

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आज दोपहर मामले की तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया। न्यायालय को बताया गया कि चुनाव आयोग उन्हें अपनी सीमा से बाहर जाकर काम करने से रोकने में विफल रहा है। वकील ने कहा, “ऐसे सबूत हैं जिनसे पता चलता है कि वह एक उम्मीदवार के घर गया था और उम्मीदवार की अनुपस्थिति में ड्राइवर को धमकी दी थी। वह लगातार धमकी दे रहा है।”

वकील ने कहा, “यह बेहद आवश्यक परिस्थिति है। कृपया अधिकारी को रोकें।” हालांकि, न्यायालय ने यह साफ कर दिया कि वह इस स्तर पर किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई आदेश पारित नहीं करेगा।

अजयपाल शर्मा के धमकाने वाला वीडियो वायरल

अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि आसपास जितने भी लोग खड़े हैं अच्छी तरह से समझ लें कि अगर बदमाशी की तो उनका अच्छे से इलाज किया जाएगा. अगर खबर आई कि किसी ने खुराफात करने की, किसी को परेशान की कोशिश की है तो उसकी अच्छे से खबर लेंगे. जहांगीर के घरवाले भी यहां हैं. उसको बता देना कायदे से, जो बार-बार खबरें आ रही हैं कि उनके लोग धमका रहे हैं तो समझ लें अच्छे से खबर लेंगे. बाद में रोना-पछताना मत. हालांकि अब ये मामला काफी तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है. एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने IPS अधिकारी को धमकाते हुए कहा, “वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं, झुकूंगा नहीं.”

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m