पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी बवाल अपने उफान पर है. हाल ही में IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता जहांगीर खान को चेतावनी देते नजर आए है. आरोप है कि जहांगीर खान अपने इलाके में वोटरों को डरा धमका रहे थे, जिसके बाद बंगाल में चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात अजय पाल शर्मा ने इलाके का निरीक्षण कर टीएमसी नेताओं को चेतावनी दी.उन्होंने कहते हुए सुना जा गया था कि वे (टीएमसी उम्मीदवार) अपने व्यवहार में सुधार करें, नहीं तो बाद में परिणाम भुगतने होंगे.

अजयपाल शर्मा के धमकानेवाले वीडियो में क्या

अजय पाल शर्मा वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि आसपास जितने भी लोग खड़े हैं अच्छी तरह से समझ लें कि अगर बदमाशी की तो उनका अच्छे से इलाज किया जाएगा. अगर खबर आई कि किसी ने खुराफात करने की, किसी को परेशान की कोशिश की है तो उसकी अच्छे से खबर लेंगे. जहांगीर के घरवाले भी यहां हैं. उसको बता देना कायदे से, जो बार-बार खबरें आ रही हैं कि उनके लोग धमका रहे हैं तो समझ लें अच्छे से खबर लेंगे. बाद में रोना-पछताना मत. हालांकि अब ये मामला काफी तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है. एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने IPS अधिकारी को धमकाते हुए कहा, “वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं, झुकूंगा नहीं.”

जहांगीर खान ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल के फाल्टा में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने कहा, “हम जानते हैं कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिए, लेकिन यहां यह बीजेपी के पक्ष में काम कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि अगर पुलिस पर्यवेक्षक को किसी जानकारी की आवश्यकता होती, तो वे स्थानीय एसपी से प्राप्त कर सकते थे लेकिन ऐसा करने के बजाय वो सीधे दबाव बनाने और धमकियां देने की कोशिश कर रहे हैं. इससे कोई लाभ नहीं होगा.”

कौन हैं जहांगीर खान

बता दें कि जहांगीर खान तृणमूल कांग्रेस के एक प्रभावशाली नेता हैं, जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार हैं. चुनाव आयोग की तरफ से दक्षिण 24 परगना के लिए नियुक्त पुलिस ऑब्जर्वर और उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ उनके विवाद का एक वीडियो वायरल हुआ है.

तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है. पार्टी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का इस्तेमाल बंगाल के उम्मीदवारों को डराने के लिए कर रहा है. वहीं, जहांगीर खान ने कहा कि पुलिस बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है.

महुआ मोइत्रा ने अजयपाल शर्मा को कहा फेयर एंड लवली बबुआ

महुआ मोइत्रा ने अजयपाल शर्मा का वीडियो का धमकानेवाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा मेरा फेयर एंड लवली बबुआ अजय पाल शर्मा आईपीएस, हम तो वो लोग हैं जो कैद से आपके छोटा फैंटा और बड़ा फैंटा का भी इलाज कर लेते हैं!! हीरोगिरी थोड़ा संभल के कीजिए. इसके बाद उन्होंने दो और वीडियो शेयर किए. ये वीडियो एक कमरे के हैं. इस कमरे में अंधेरा और और रंग-बिरंगी लाइट्स के बीच डांसर डांस कर रही है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m