PM Modi Address BJP Workers: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसेवक (सार्वजनिक जीवन) के तौर पर आज 25 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने पुराने संकल्प 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। उन्होंने 6 बार वी विल डू इट… हम करके दिखाएंगे का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं। जब तक भारत विकसित नहीं होता, न थकूंगा, न रुकूंगा।

अपने भाषण की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों का आभार जताया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विकसित भारत के लिए नया नारा ‘We Will Do It’ दिया। 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को जब मैंने गुजरात के सीएम के तौर पर शपथ ली थी तब मैंने सोचा नहीं था कि कभी यो पढ़ाव भी आएगा। ये जनता के आर्शीवाद का परिणाम है। ये भारतीय जनता पार्टी, एनडीए पर विश्वास रखने वाले सभी राजनीतिक पार्टियों का आभार। जनता की चरणों में शीष झुका कर नमन करता हूं। इस दौरान विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में जनता ने मुझे अपनी सेवा के लिए चुना।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं। जीवन में क्या बनूंगा, कभी सोचा ही नहीं। जिसने गिराया, उसी ने खड़ा होना सिखाया। जिसने मेरा विरोध किया, उसने मुझे लोकतंत्र की शक्ति समझाई। मैंने ईश्वर से मांगा की कि सीखना कभी कम न हो। आज जितना पीछे मुड़कर देखता हूं, उतना कृतज्ञता का भाव ही आता है। 

 ये समय आराम का नहीं है

पीएम ने कहा कि हर चीज में भारत सिरमौर है। टेक्नोलॉजी, खेल, उद्योग में भारत का तिरंगा लहराए। आज पूरे विश्व में भारत के पायलट की चर्चा है। एक दिन वो भी आएगा, जब दुनिया मेड इन इंडिया प्लेन की चर्चा करेगी। ये लक्ष्य तभी पूरे होंगे, जब हम दूरदर्शी नीतियां बनाएं और परिश्रम की पराकाष्ठा करें। ये समय आराम का नहीं है। ये समय सोच के साथ आगे बढ़ने का है। देश के लिए खुद को खपा देने का है। आज भारत में जितने युवा हैं, वो इतिहास से मिला बहुत बड़ा मौका है, जिसे हमें गंवाना नहीं है।

जिसने मुझे गिराया, मुझे फिर खड़ा होना सिखाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो केवल कृतज्ञता का भाव ही नजर आता है। मैं कृतज्ञ हूं, हर उस व्यक्ति, हर उस घटना के प्रति जिसने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है। जिसने मुझे जिताया, मुझे विनम्र होना सिखाया।जिसने मुझे गिराया, मुझे फिर खड़ा होना सिखाया। शुभचिंतकों ने मुझे प्रोत्साहित किया और आलोचकों ने मुझे अपने भीतर झांकना सिखाया। जिसने मेरा साथ दिया, मुझे विश्वास की शक्ति दिखाई। जिसने मेरा विरोध किया, मुझे लोकतंत्र की शक्ति समझाई।

जनता, लोकतंत्र और संविधान को नमन

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में कई विधानसभा और लोकसभा चुनाव हुए और जनता ने लगातार उन्हें सेवा का मौका दिया। उन्होंने भाजपा, NDA, सभी मंत्रियों और लोकतंत्र में आस्था रखने वाले राजनीतिक साथियों का आभार जताया। पीएम ने कहा कि वह भारत के लोकतंत्र और संविधान का भी वंदन करते हैं। उन्होंने सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए सभी लोगों का भी अभिनंदन किया और कहा कि यह लंबी यात्रा जनता के विश्वास और आशीर्वाद से संभव हुई है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m