PM Modi and Donald Trump will meet: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हो सकती है। अगले महीने फ्रांस में दोनों नेता मिल सकते हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी को G7 शिखर सम्मेलन (G7 summit) में बुलाया किया है। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। 15 से 17 जून को होने वाली यह बैठक फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में होगी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हो सकती है। 16 महीने से भी ज्यादा वक्त में यह पहली बार हो सकता है कि PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात होगी।
न्यूज एजेंसी एनएनआई के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस की यात्रा पर जाने वाले हैं। भारत में फ्रांस के दूतावास के मुताबिक फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री, जीन-नोएल बैरोट ने आज अब्बे डेस वॉक्स-डे-सेर्ने में G7 विदेश मंत्रियों की मीटिंग के दौरान अपने भारतीय समकक्ष, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ बातचीत की।
मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी के एवियन समिट (15-17 जून) में शामिल होने की पुष्टि का स्वागत किया। इस संदर्भ में, मंत्रियों ने G7 के काम में भारत के योगदान पर ज़ोर दिया, खासकर बड़े मैक्रोइकोनॉमिक असंतुलन के साथ-साथ इंटरनेशनल पार्टनरशिप और एकजुटता पर। मंत्रियों ने मिडिल ईस्ट की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। वे होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने के लिए अपना करीबी तालमेल जारी रखने पर सहमत हुए हैं।
फ्रांस की ऑफिशियल रिलीज में कहा गया कि दोनों मंत्रियों ने इस बात का स्वागत किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने Evian शिखर सम्मेलन (15-17 जून) में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है। इसे ध्यान में रखते हुए, दोनों मंत्रियों ने G7 के काम में भारत के योगदान पर जोर दिया।
‘चिकन नेक’ पर सीएम सुवेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, केंद्र को सौंपी 120 एकड़ जमीन, बांग्लादेश अब क्या करेगा?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

