Bullet Train North Corridor: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली से आगरा का सफर मात्र 59 मिनट में संभव हो सकेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर के लिए पिलर से लेकर गार्डर तक भारत में ही किया जाएगा। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह पूरी तरह से ‘मेक इन इंडिया’ होगा, जिसे भारत के युवाओं और वेल्डरों द्वारा तैयार किया जाएगा।

वाराणसी और नई दिल्ली के बीच नई ‘वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस’ सेवा को हरी झंडी दिखाने से पहले वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को मंजूरी दी है, जो कई लोगों की जिंदगी बदल देगा। बुलेट ट्रेन को लेकर प्रधानमंत्री का जो विजन है उससे युवाओं, मध्यम आय वर्ग और छोटे उद्योगों से जुड़े कारीगरों को बहुत फायदा होगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर कॉरिडोर के रूट के बारे में विस्तार से बताया, जो दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, पटना और सिलीगुड़ी को जोड़ेगा और गुवाहाटी तक जाएगा। वैष्णव के अनुसार, इससे यात्रा के समय में काफी कमी आएगी। दिल्ली से कानपुर की यात्रा में 1 घंटा 45 मिनट, दिल्ली से आगरा में 59 मिनट और दिल्ली से लखनऊ में 2 घंटे 12 मिनट लगेंगे। इसके अलावा, लखनऊ से वाराणसी की यात्रा में 1 घंटा 21 मिनट लगेंगे, जबकि वाराणसी से दिल्ली की यात्रा में 3 घंटे 35 मिनट लगेंगे।

यूपी में 157 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण

दिल्ली और वाराणसी के बीच बुलेट ट्रेन चलाने से दिल्ली से वाराणसी तक का सफर 3.5 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यात्रा का यह तरीका हवाई सफर की तुलना में ज्यादा आसान, सुविधाजनक और किफायती होगा। काशी में अब एक अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन है, जो खुद काशी की आत्मा और पहचान को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश में 157 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया गया है। इन्हें इतने बेहतरीन ढंग से डिज़ाइन किया गया है कि ऐसा लगता है मानो आप किसी एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में हों।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m