प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण के लिए स्लोवाकिया पहुंचे. अपने दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे और वह यहां 16 जून तक रहेंगे. इस दौरान वह स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. स्लोवाक के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार ने ग्रैंड होटल रिवर पार्क में उनका स्वागत किया. पीएम मोदी का स्लोवाकिया के पारंपरिक तरीके से रोटी और नमक के साथ स्वागत किया गया.

विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि पीएम मोदी का यह दौरा अप्रैल 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा के बाद हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराय ब्लानार ने उनका स्वागत किया. फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत के बाद पीएम मोदी दो दिन की यात्रा (14-16 जून) के लिए ब्रातिस्लावा पहुंचे. उन्होंने फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लिया.

PM Modi Slovakia Visit | President Pellegrini & PM Fico Meet

शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पेलेग्रिनी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मैं ब्रातिस्लावा में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं. आपकी ऐतिहासिक यात्रा नई दिल्ली में हुई हमारी अच्छी बातचीत को आगे बढ़ाएगी

ब्लानार ने मोदी को पारंपरिक स्लोवाक रीति से ब्रेड और नमक भेंट किया गया, जिसे यहां आतिथ्य, सम्मान और सद्भावना का प्रतीक माना जाता है. पीएम मोदी ने ब्रातिस्लावा आगमन के दौरान स्लोवाकिया के म्यावा क्षेत्र के प्रसिद्ध बाल लोक-नृत्य समूह ‘कोपानिसियारिक’ द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोक नृत्य का आनंद लिया.

मोदी 13 जून से फ्रांस-स्लोवाकिया के 6 दिन के दौरे पर हैं। वे 17 जून को फ्रांस के एवियान में G7 समिट में शामिल होंगे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से मिलेंगे.

रविवार रात स्लोवाकिया की राजधानी पहुंचने के बाद एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, यह यात्रा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को और मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का मौका देती है.

स्लोवाकिया में 9,200 से ज्यादा भारतीय रहते हैं। स्लोवाकिया में भारतीय आईटी सेवाओं, डेवलपमेंट सेंटर्स और तकनीकी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं. स्लोवाकिया हर साल 10 लाख से ज्यादा पैसेंजर गाड़ियों का उत्पादन करता है। यहां वोक्सवैगन, किआ, जगुआर लैंड रोवर और वोल्वो की फैक्ट्रियां हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m