ईरान के लीगल और इंटरनेशनल मामलों के डिप्टी विदेश मंत्री काजम गरीबाबादी ने अमेरिका के साथ शांति समझौते की पुष्टि की है. समझौते की घोषणा के बाद ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ईरान ने अमेरिका-इजरायल पर अपनी श्रेष्ठता स्थापित की है. अमेरिकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान किया. उन्होंने होर्मुज से नाकाबंदी हटाने की भी घोषणा की.

ईरान ने अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने के समझौते को अपनी बड़ी जीत कहा है. यूएस और ईरान के बीच शांति समझौता पूरा हो चुका है.

ईरान के लीगल और इंटरनेशनल ने कहा है कि तेहरान आखिरी समझौते के लिए प्रस्तावित 60-दिन की बातचीत की अवधि में तभी शामिल होगा, जब वह युद्ध खत्म करने, नाकाबंदी हटाने और ईरानी संपत्ति को छोड़ने के लिए वाशिंगटन के वादों को वेरिफाई कर लेगा.

ईरान-अमेरिका शांति समझौते में होर्मुज जलप्रपात को फिर से खोलने का प्रावधान  शामिल हो सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने रविवार (14 जून) को शांति समझौते की पुष्टि का ऐलान किया. इसके साथ ही होर्मुज के खुलने का भी रास्ता साफ हो गया है. ट्रंप ने कहा कि होर्मुज से अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को फौरन हटा लिया जाएगा. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट कर लिखा, ‘ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है.’ उन्होंने इसमें शामिल सभी पक्षों को बधाई दी.

Iran US Deal: ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते पर सहमति, ट्रंप का होर्मुज  से ब्लॉकेड हटाने का आदेश - us iran reached a peace deal to end war donald  trump

अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, ‘ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है. सभी को बधाई! मैं होर्मुज स्ट्रेट को बिना किसी टैक्स के पूरी तरह से खोलने की परमिशन देता हूं और साथ ही साथ यूएस की नौसैनिक नाकाबंदी को तत्काल हटाने की भी अनुमति देता हूं.

ईरान के सरकारी प्रेस टीवी के मुताबिक गरीबाबादी ने कहा कि समझौते पर ऑफिशियल साइनिंग सेरेमनी शुक्रवार को होगी. इसके बाद समझौते को सार्वजनिक किया जाएगा.

ट्रंप से पहले मध्यस्थता कराने का दावा करने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने डील कंफर्म करने होने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी. उन्होंने कहा कि शांति समझौते में लेबनान भी शामिल है.

सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रस्ताव के तहत रविवार शाम को ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध खत्म करने से संबंधित मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (समझौता ज्ञापन) के मसौदे को अंतिम रूप दिया गया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m