नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को करीब 13 साल बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) पहुंचे। खास बात यह रही कि पीएम मोदी कॉलेज पहुंचने के लिए मेट्रो से सफर करके आए। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में मौजूद बच्चों और यात्रियों से बातचीत भी की। SRCC के 100 साल पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री ने Gen-Z को संबोधित किया।
SRCC के Alumni को बताया ‘OG’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि SRCC के Alumni ने देश और दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। Gen-Z की भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने कहा, “यहां के Alumni OG हैं, यानी Original Gangster हैं।”
उन्होंने कहा कि SRCC से जुड़े लोगों ने कॉलेज का नाम दुनिया भर में पहुंचाया है। प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का भी जिक्र किया और कहा कि वे भी SRCC के छात्र रहे थे।
2013 के भाषण को पीएम मोदी ने किया याद
पीएम मोदी ने अपने 2013 के SRCC दौरे को याद करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से उस कार्यक्रम की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी ने भी उनके पुराने संबोधन को दोबारा देखा है और करीब 13-14 साल बाद भी उसका प्रभाव बरकरार है।
उन्होंने कहा, “तब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था और विपक्षी पार्टी में था। लोगों को उम्मीद थी कि मैं केंद्र सरकार पर आरोप लगाऊंगा, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मैंने उस मंच से अपना विजन रखा था।”
2013 में ग्रोथ फर्श पर थी और महंगाई अर्श पर थी: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, 2013 में ग्रोथ फर्श पर थी और महंगाई अर्श पर थी. घोटाले चरम पर थे, भ्रष्टाचारी बेखौफ घूमते थे. अर्थव्यवस्था बेहाल थी, चारों तरफ पॉलिसी पैरालिसिस की चर्चा थी. दुनिया भारत को फ्रेजाइल फाइल में गिन रही थी, आतंकी बेलगाम थे, और पाकिस्तान बेकाबू था. यानी तब निराशा और हताशा के अलावा कुछ नहीं था.
100 साल पूरे होने पर जारी किया 100 रुपये का सिक्का
SRCC के शताब्दी समारोह की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इससे पहले इसी वर्ष अप्रैल में वे कॉलेज के सम्मान में डाक टिकट भी जारी कर चुके हैं।
1926 में हुई थी SRCC की स्थापना
मशहूर उद्योगपति और समाजसेवी सर श्री राम ने वर्ष 1926 में इस संस्थान की स्थापना की थी। एक सदी के सफर में SRCC ने देश को शिक्षाविदों, उद्यमियों, प्रशासकों, नीति-निर्माताओं और पेशेवरों की कई पीढ़ियां दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 100 साल पूरे करने वाला कोई संस्थान केवल अनुभवों का नहीं, बल्कि उपलब्धियों का महासागर बन जाता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



