नरेंद्र मोदी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में 26 मई 2014 को शपथ ग्रहण किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आज 26 मई 2026 का दिन काफी खास है। भारत के प्रधानमंत्री पद को संभालते हुए आज उन्हें 12 साल का समय हो गया है। आज  इस मौके पर BJP और NDA समेत विभिन्न पार्टियों के नेता प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने भी प्रधानमंत्री को ट्वीट कर बधाई दी है.

पीएम मोदी की नेतृत्व में BJP सरकार के आज 12 साल पूरे हो गए हैं. 26 मई 2014 को उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. बीजेपी की जीत के बाद पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में उनका भाषण आज भी यादगार है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में NDA सरकार के आज 26 मई 2026 को 12 साल पूरे हो गए हैं. 16 मई 2014 को लोकसभा चुनाव के जो रिजल्ट आए थे, उसके बाद 20 मई 2014 को पीएम मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता चुना गया था. जबकि 26 मई को उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी.

20 मई 2014 को पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में भाषण के दौरान उन्होंने ऐसी कुछ यादगार बातें कही थीं. अटल, आडवाणी और पार्टी के लंबे संघर्ष को भी याद किया था. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैंने कई लोग भी देखे हैं, जिनके शरीर में एक ही कपड़ा रहता था, लेकिन हाथों में भाजपा का झंडा लिए हुए रहते थे. भाजपा को प्रचंड बहुमत देने का मतलब होता है कि लोगों ने आशा और विश्वास के लिए मतदान दिया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, लाल कृष्ण आडवाणी जी ने कहा कि नरेंद्र भाई ने कृपा की है… मेरी उनसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि ये शब्द का उपयोग ना करें. इतना कहते ही वो भावुक हो गए थे. फिर उन्होंने आगे कहा कि क्या मां की सेवा कभी कृपा हो सकती है. कतई नहीं हो सकती है. जैसे भारत मेरी मां है, वैसे ही भाजपा भी मेरी मां है और इसलिए बेटा कभी मां पर कृपा नहीं कर सकता है.

पीएम मोदी ने अपने भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया था. प्रधानमंत्री ने कहा था, अगर स्वास्थ्य ठीक होने के कारण अटलजी हमारे पास हो तो कितना अच्छा रहता. ये सोने पर सुहागा वाला बात होती. 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को ‘प्रधान सेवक’ के रूप में सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई!”

मुख्यमंत्री योगी नाथ ने आगे कहा- भारत आज एक सशक्त, विश्वसनीय नेतृत्व के रूप में स्थापित है। डिजिटल, डेमोग्राफी और डेमोक्रेसी की त्रिवेणी ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में नई गति दे रही है। 

अपने ट्वीट में केंद्र सरकार की कई योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी नाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और स्वनिधि जैसी योजनाओं ने विकास को जन-जीवन तक पहुंचाकर लोगों के विश्वास को और भी मजबूत किया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m