PM Modi Greets Nation on Vijayadashami: देश आज विजयादशमी त्योहार मना रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी देशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी है। साथ ही  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं है। राष्ट्रपति ने धर्म और न्याय की जीत का संदेश देते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। वहीं, पीएम मोदी ने सुख, सौभाग्य और सफलता की कामना की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं। उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने एक्स पर लिखा, ‘विजयादशमी के शुभ अवसर पर, देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। उन्होंने आगे लिखा, ‘प्रभु श्रीराम की रावण पर विजय के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले इस पर्व का विशेष महत्व है। प्रभु श्रीराम को धर्म और नैतिक आचरण का साक्षात स्वरूप माना गया है। यह त्योहार अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की विजय का उत्सव है।

भारतीय संस्कृति, नैतिकता और कर्तव्य के आदर्शों पर आधारित है। प्रभु श्रीराम की विजय के इस त्योहार के दिन, सभी देशवासी यह संकल्प लें कि अपनी विरासत के उच्च आदर्शों पर चलते हुए विकसित भारत एवं समावेशी समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे।’ इसके साथ ही उन्होंने इस अवसर पर देशवासियों के सुख, आरोग्य और कल्याण की मंगलकामना की।

प्रधानमंत्री मोदी आईपी एक्सटेंशन में देर शाम रावण दहन करेंगे

आईपी एक्सटेंशन स्थित श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ की रामलीला में मंगलवार को दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुतलों का दहन करने पहुंचेंगे। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ पीएम नकली दवाओं की कालाबाजारी करने वालों के पुतले का भी दहन करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए रामलीला स्थल और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम के दौरान दो हजार से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। आसपास की इमारतों पर स्नाइपरों के साथ ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m