कुंदन कुमार, पटना। पीएम मोदी के ‘मन का बात’ कार्यक्रम का आज रविवार (30, अगस्त) को 137वां एपिसोड प्रसारित किया गया। इस मौके पर पटना स्थित भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए और सभी ने एक साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

‘मन की बात’ सुनकर मिलती है प्रेरणा- बीजेपी नेता

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद और बीजेपी विधान परिषद संजय मयूख सहित कई भाजपा के नेताओं ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और सभी ने एक सुर में कहा कि मन की बात कार्यक्रम में जो बातें प्रधानमंत्री कहते हैं, वह निश्चित तौर पर प्रेरणादाई होता है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

इस दौरान रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। दरअसल मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे यह पूछा गया कि राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं कि मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा संबोधन के बाद उनके मंच का शुद्धिकरण किया गया। इसपर उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं है। वह भी जो मुद्दा उठाते हैं, उस पर पीट जाते हैं।

होमवर्क पूरा नहीं करते हैं राहुल- रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, राहुल गांधी ने वंदे मातरम् का मुद्दा उठाया था, उसपर वे पिट गए। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संविधान सदस्य के रूप में कहा था कि वंदे मातरम देश का राष्ट्रीय गीत है और जन गण मन राष्ट्रगान है। इसके बाद उन्होंने मनुस्मृति का मुद्दा उठाया, उसपर भी वे पिट गए। मैंने संसद में भी कहा था कि राहुल गांधी होमवर्क नहीं करते हैं, जो उन्हें चिट पकड़ा देता है, उस पर बोलने लगते हैं।

‘जनता राहुल को न सुनती है, न सम्मान करती है’

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि, कांग्रेस पार्टी का यह हाल हो गया है कि वह अपने हैसियत के लिए अपने अध्यक्ष के दलित व्यक्तित्व को लेकर लड़ रही है। राहुल गांधी कृपा करके इस बात को समझिए जनता ना आपकी बात सुनती है, ना जनता आपका सम्मान करती है।

ये भी पढ़ें- चिराग के विधायक ने दिल्ली के होटल में युवती से की छेड़छाड़, तेज प्रताप यादव ने संजय सिंह पर लगाए गंभीर आरोप