PM Modi Meets Giorgia Meloni: पीएम नरेंद्र मोदी इटली पहुंच गए हैं। पांच देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव पर प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार रात इटली की राजधानी रोम पहुंचे। रोम में पीएम मोदी ने अपने खास दोस्त और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ डिनर किया। इसके बाद दोनों एक ही कार में घूमने के लिए कोलेसियम गए। यहां दोनों ने एक साथ कई तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जबदस्त केमिस्ट्री (बॉन्डिंग) देखने को मिली।

पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा- रोम में लैंड करने के बाद, प्राइम मिनिस्टर मेलोनी से डिनर पर मिलने का मौका मिला, जिसके बाद मशहूर कोलोसियम घूमने गए। हमने कई टॉपिक पर अपने विचार शेयर किए। आज की हमारी बातचीत का इंतज़ार रहेगा, जहाँ हम इंडिया-इटली दोस्ती को कैसे बढ़ावा दिया जाए, इस पर बातचीत जारी रखेंगे। @GiorgiaMeloni

वहीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘वेलकम टु रोम, माय फ्रेंड।’ PM मोदी ने कहा कि आज होने वाली औपचारिक बातचीत में भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत करने पर चर्चा जारी रहेगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, एडवांस टेक्नोलॉजी और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी की बातचीत में IMEC यानी इंडिया-मिडिल ईस्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रमुख मुद्दा रहा। यह कॉरिडोर भारत, मध्य पूर्व और यूरोप को जोड़ने वाला बड़ा आर्थिक और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट माना जाता है। दोनों देशों ने इसे तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

प्राचीन रोमन साम्राज्य की पहचान माने जाने वाले कॉलीजीयम की पृष्ठभूमि में दोनों नेताओं की यह तस्वीर काफी चर्चा में रही। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे “डिप्लोमैटिक फ्रेंडशिप” और “पावर सेल्फी” जैसे नाम दिए। दोनों नेताओं की केमिस्ट्री पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चर्चा में रह चुकी है।

इससे पहले इटली की राजधानी रोम पहुंचने पर एयरपोर्ट पर इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी (Antonio Tajani) ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इटली पहुंचने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा-मैं रोम, इटली पहुँच गया हूँ। मैं प्रेसिडेंट सर्जियो मैटारेला और प्राइम मिनिस्टर जियोर्जिया मेलोनी से मिलूँगा और उनसे बातचीत करूँगा।

मोदी ने आगे लिखा कि-इस विज़िट में इंडिया और इटली के बीच कोऑपरेशन को मज़बूत करने पर फ़ोकस होगा, जिसमें इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) पर खास ध्यान दिया जाएगा। जॉइंट स्ट्रेटेजिक एक्शन प्लान 2025-2029 का भी रिव्यू किया जाएगा। मैं यूनाइटेड नेशंस फ़ूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइज़ेशन (FAO) के हेडक्वार्टर भी जाऊंगा, जिससे मल्टीलेटरलिज़्म और ग्लोबल फ़ूड सिक्योरिटी के लिए इंडिया का कमिटमेंट और मज़बूत होगा।

भारत-इटली व्यापार 16.77 अरब डॉलर तक पहुंचा

यूरोपीय संघ में इटली इस समय भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन चुका है। वर्ष 2025 में दोनों देशों के बीच व्यापार 16.77 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि इटली से भारत में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 3.66 अरब डॉलर दर्ज किया गया है। अब दोनों देशों ने साल 2029 तक इसे बढ़ाकर 20 बिलियन यूरो करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।

‘चिकन नेक’ पर सीएम सुवेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, केंद्र को सौंपी 120 एकड़ जमीन, बांग्लादेश अब क्या करेगा?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m