PM Modi Mentioned Smit Machchhar Bravery In UPSC Event: अपनी जान दांव पर लगाकर दुबई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई (flydubai) की फ्लाइट को हाईजैक करने और क्रैश करने से बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान घायल हुए भारतीय पायलट की हर कोई तारीफ कर रहा है। पीएम मोदी ने स्मित मछार के परिवार वालों से बातकर उन्हें सच्चा हीरो बताया है। वहीं यूपीएससी (UPSC) के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मछार की जांबाजी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया। उन्होंने विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है।
दरअसल संघ लोक सेवा आयोग यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) के 100 साल पूरे होनने पर शताब्दी समारोह में का आयोजन हो रहा है। UPSC के शताब्दी समारोह में पहुंचे पीएम मोदी भारतीय पायलट स्मित मछार की जांबाजी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्मित मछार ने अपनी बहादुरी से भारत का गौरव बढ़ाया है।
दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कल जो एक घटना घटी और भारत के कैप्टन स्मित ने जिस प्रकार से धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। आज इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया। इजाइली पीएम का यह कहना हर देशवासी को स्मित का ये पराक्रम गौरव से भर देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज मेरी उनके (स्मित मछार) पिता भूपेंद्र भाई, उनकी माता गीता बहन और पत्नी सोनल से भी बातचीत हुई। आज पूरी दुनिया उनपर गर्व कर रही है। 140 करोड़ भारतीय कैप्टन स्मित को सलाम करते हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। मैं देशवासियों से प्रार्थना करता हूं कि हम सब स्मित के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें और भारत का गौरव बढ़ाने वाले भाई स्मित का अभिनंदन करें।
देश को कैप्टन मछार पर गर्व है- PM मोदी
कार्यक्रम से पहले भी पीएम मोदी ने ट्वीट कर भारतीय पायलट स्मित मछार के हौसले और साहस की तारीफ की थी।पीएण मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- कैप्टन स्मित मच्छर एक HERO हैं। सबसे बड़े खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने बहुत हिम्मत दिखाई और दूसरों की जान बचाने का पक्का इरादा दिखाया। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा- उनकी बहादुरी ने सैकड़ों जानें बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की। भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है। उनके जल्दी ठीक होने, नई ताकत और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विमान क्रैश रोकने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है।
बचाई 180 लोगों की जान
दरअसल, यह पूरा मामला फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 का है। 30 सितंबर को फ्लाइट दुबई से इजराइल की राजधानी तेल अवीव जा रहा था। इसमें 180 से ज्यादा लोग सवार थे, जिसमें से 120 इजराइली यात्री सवार थे। फ्लाइट को भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार उड़ा रहे थे। उड़ान के दौरान 32 हजार फीट पर उनके को-पालयट (ओमान का रहने वाला) ने विमान को क्रैश और हाईजैक करने की कोशिश की। को-पालयट ने स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। मरणासन हालत में होने के बावजूद मच्छार ने स्थिति को काबू में रखा। वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद यात्री और क्रू मेंबर कॉकपिट तक पहुंच सके। उन्होंने आरोपी को काबू करने में मदद की। प्लेन में मौजूद दूसरे पायलटों ने भी कंट्रोल संभालने में मदद की।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

