पीएम मोदी इस समय उज़्बेकिस्तान के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ताशकंद में योग फेडरेशन ऑफ उज्बेकिस्तान की ओर से आयोजित एक योग सत्र में हिस्सा लिया. इस दौरान पीएम मोदी लोगों को योगा करवाते हुए नजर आए. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद प्रतिभागियों से बातचीत भी की. प्रधानमंत्री के दौरे का मुख्य मकसद भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच रिश्तों को और मजबूत करना है.

आज, प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय आधिकारिक राजकीय यात्रा पर ताशकंद पहुंचे हैं. उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया. यात्रा के पहले दिन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘योग फेडरेशन ऑफ उज्बेकिस्तान’ द्वारा आयोजित एक विशेष योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया. विशेष योग कार्यक्रम में उज्बेक नागरिकों, योग उत्साही लोगों और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया.

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत मध्य एशिया के देशों के साथ अपने संबंधों को लगातार मजबूत करने पर जोर दे रहा है. उज़्बेकिस्तान इस क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह उज्बेकिस्तान यात्रा भारत की ‘कनेक्ट सेंट्रल एशिया’ नीति और क्षेत्रीय सुरक्षा रणनीति के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

भारत के सहयोग से उज़्बेकिस्तान मध्य एशिया का पहला देश है जिसने आयुष मंत्रालय के योग प्रमाणन बोर्ड (YCB) के तहत योग प्रमाणन परीक्षाएँ भी आयोजित की है.

उज़्बेकिस्तान के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशकंद में भारतीय और उज़्बेक संस्कृति की शानदार झलक देखी. कार्यक्रम के दौरान उज़्बेकिस्तान के छोटे बच्चों ने मशहूर हिंदी गीत ‘उड़े जब-जब जुल्फें तेरी’ पर खूबसूरत डांस पेश किया. बच्चों की इस प्रस्तुति को प्रधानमंत्री मोदी ने देखा और कार्यक्रम का आनंद लिया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m