Delhi Play School Child Abuse Pocso Case: दिल्ली के प्ले स्कूल से मानवता और इंसानित को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के प्ले स्कूल में मासूम से हैवानियत की सभी दरें पार की गई। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में निजी प्ले स्कूल में 3 साल के बच्चे को कुर्सी से बांधकर पीटा गया। इससे भी मन नहीं भरा तो मासूम से प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ (यौन शोषण) किया गया।

मासूम के साथ हुई इस हैवानियत की तस्वीरें स्कूल के ही CCTV कैमरे में कैद हो गई थीं। बच्चे के पिता की शिकायत पर जाफराबाद थाना पुलिस ने शुक्रवार को जाफराबाद थाना पुलिस ने स्कूल निदेशिका सुनीता बंसल, प्रधानाचार्य नीलम, शिक्षिका सिमरन और आया पूजा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और BNS की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ दिनों से काफी सहमा हुआ था। वह रात में अचानक डरकर उठ जाता था और टॉयलेट जाने के नाम से बुरी तरह घबराता था। जब परिजन बच्चे को ईएनटी (ENT) स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पास ले गए, तो जांच में सामने आया कि मासूम के दोनों कानों के पर्दों में भारी सूजन है। डॉक्टरों ने आशंका जताई कि बच्चे के साथ बुरी तरह मारपीट की गई है, जिससे उसके कानों में गहरी चोट आई है।

मासूम को घंटों तक कुर्सी से बांधकर रखा और खाना भी छीना

संदेह होने पर परिजनों ने स्कूल की निदेशिका से CCTV फुटेज दिखाने की मांग की, तो पहले कैमरे खराब होने का बहाना बनाया गया। दबाव बनाने पर परिजनों से 1500 रुपये की फीस ली गई और अगले दिन फुटेज दिखाने के लिए बुलाया गया। जब पिता ने CCTV फुटेज देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वीडियो में दिखा वीडियो में साफ दिख रहा था कि शिक्षिका और स्टाफ बच्चे के कान पकड़कर उसे बेरहमी से पीट रहे थे। मासूम को घंटों तक कुर्सी से बांधकर रखा गया और लात मारकर कुर्सी से नीचे गिरा दिया गया। बच्चे से उसका खाना तक छीन लिया गया।

स्कूल की आया मासूम बच्चे के निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ की

वहीं एक अन्य फुटेज में स्कूल की आया मासूम बच्चे के निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ (यौन उत्पीड़न) करती नजर आई। इसी खौफ की वजह से मासूम टॉयलेट जाने से डर रहा था।

निदेशिका ने दिया शर्मनाक जवाब, केस दर्ज

शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब निदेशिका से इसकी शिकायत की गई, तो उनका जवाब बेहद शर्मनाक था। उन्होंने पीड़ित परिवार से कहा कि बच्चे ऐसे रोज पीटते हैं, जो करना है कर लो। अन्य स्टाफ के लोग बच्चे में कमियां बताने लगे। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने बच्चे का जेपीसी और जीटीबी अस्पताल में मेडिकल कराया, जिसमें बच्चे की आंख के पास और जांघ पर चोट के निशान मिले।

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

जाफराबाद थाना पुलिस ने घटना की फुटेज वाले DVR को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने स्कूल प्रशासन, निदेशिका, प्रधानाचार्या, आरोपी शिक्षिका और आया के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर सभी नामजद आरोपियों पर जल्द कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m