प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों यूरोप के 5 देशों के दौरे पर हैं. इस दौरान सोमवार को नॉर्वे ने उन्हें अपने सबसे बड़े सम्मान से नवाजा है. पीएम मोदी को ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ दिया गया है, जो नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है. खास बात यह है कि यह प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के अलग-अलग देशों से मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है.
पीएम मोदी इन दिनों 5 देशों के एक बहुत ही महत्वपूर्ण विदेशी दौरे पर हैं. इस सफर की शुरुआत शुक्रवार 15 मई को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से हुई थी, जो इस वक्त ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के तनाव से जूझ रहा है. इसके बाद नीदरलैंड्स होते हुए पीएम मोदी सोमवार को तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट और द्विपक्षीय बैठक के लिए नॉर्वे पहुंचे, जहां उनका यह ऐतिहासिक स्वागत हुआ. नॉर्वे के बाद वे स्वीडन और आखिर में इटली के दौरे पर जाएंगे.
सैन्य कार्रवाई से स्थायी शांति नहीं-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ व्यापक वार्ता करने के बाद पश्चिम एशिया संकट और यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए संवाद व कूटनीति का आह्वान करते हुए कहा कि केवल सैन्य कार्रवाई से स्थायी शांति प्राप्त नहीं की जा सकती है. नॉर्वे के साथ बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों की समग्र दिशा को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया था. पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, “भारत और नॉर्वे, दोनों ही नियम-आधारित व्यवस्था, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं. हम इस बात से सहमत हैं कि किसी भी मुद्दे का समाधान केवल सैन्य संघर्ष से नहीं किया जा सकता है.”
पीएम मोदी इससे पहले यूएई, नीदरलैंड और स्वीडन का दौरा कर चुके हैं. नॉर्वे में पीएम मोदी दो दिनों तक रुकेंगे. नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में पीएम मोदी तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस बीच पीएम मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी की.
नार्वे में होने वाली हैं अहम डील
पीएम मोदी यहां भारत-नॉर्वे व्यापार और अनुसंधान शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे. पिछले 43 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नॉर्वे यात्रा है. इस दौरे में 30 से अधिक व्यापारिक और तकनीकी समझौते होने की उम्मीद है. इसमें ‘ग्रीन टेक्नोलॉजी’ और एलपीजी सप्लाई की डील सबसे खास होगी. नॉर्वे के सरकारी फंड का भारत के शेयर बाजार में $28 अरब का निवेश है. इस दौरे में नए निवेश की घोषणा भी हो सकती है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

