नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से फोन पर बात की और वहां बाढ़ से हुई जान-माल की क्षति पर संवेदना व्यक्त की. बुधवार सुबह तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के दो ज़िलों में अचानक आई भीषण बाढ़ से 16 लोगों की मौत हो गई. पीएम मोदी ने कहा कि भारत पड़ोसी देश को हरसंभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है.

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को हर संभव मानवीय और राहत सहायता देने का भी आश्वासन दिया है. इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाई-बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं.

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह से बात कर दुख जताया है. प्रधानमंत्री मोदी ने हर संभव मानवीय और राहत सहायता देने का भी आश्वासन दिया है. नेपाल के दो ज़िलों में अचानक आई भीषण बाढ़ से नदी के किनारे बसे इलाकों में भारी तबाही हुई और कम से कम एक दर्जन पनबिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई जान-माल की क्षति पर संवेदना व्यक्त की इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल के अपने भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं.

अधिकारियों के अनुसार, तिब्बत से लगे नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचाई है. विनाशकारी बाढ़ में कम से कम 105 भारतीय और 37 प्रवासी भारतीयों समेत लगभग 400 लोग लापता हो गए हैं. सुबह करीब नौ बजे भोटे कोशी नदी में बाढ़ आई. नदी किनारे बसे इलाकों में भारी तबाही देखने को मिली है. कम से कम एक दर्जन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स क्षतिग्रस्त हो गईं. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m