PM Modi Supporters Protest at Connaught Place: कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) को रद्द करने की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट करने का ऐलान किया है। वहीं दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट से एक दिन पहले 9 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में एक और प्रदर्शन हुआ। हालांकि ये प्रदर्शन मोदी सरकार के विरोध नहीं बल्कि समर्थन में हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस और जनपथ इलाके में युवाओं के समूह ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पीएम मोदी और दिल्ली पुलिस के समर्थन में नारे लगाए।

इस प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से मंजूरी नहीं ली गई थी। हालांकि प्रदर्शन के दौरान युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रदर्शनकारी युवा मोदी जी संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं और दिल्ली पुलिस लाठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ हैं जैसे नारे लगाते नजर आए। इसके अलावा युवाओं ने लंबे-लंबे लाठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ हैं के नारे भी लगाए।

वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि संबंधित क्षेत्र में लागू प्रतिबंधों के कारण आगे प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 का हवाला देते हुए कहा कि इलाके में प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध लागू है। पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

CJP को प्रोटेस्ट के लिए नहीं दी गई परमिशन

बता दें कि  कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने दिल्ली आने वाली सभी मेल और एक्स्प्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है।  वहीं दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के धरना प्रदर्शन की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सीजीपी के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं दी गई है। इसी के साथ ही पूरे दिल्ली में ‘धारा 163’ कर दिया गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को सख्त वॉर्निंग देते हुए कहा कि प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में इस ‘गैर-कानूनी’ प्रोटेस्ट में शामिल न हों, अपना और अपने परिचितों का ख्याल रखें।

दिल्ली पुलिस की ज्वॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास से एक आवेदन प्राप्त हुआ है। यह आवेदन 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के लिए सूचना के संबंध में है। यह प्रदर्शन सीईसी ज्ञानेश कुमार की जवाबदेही के बारे में था। इस सूचना पर विचार किया गया, और पाया गया कि सूचना बहुत कम समय में दी गई थी। जबकि निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार, नियोजित प्रदर्शन से 10 दिन पहले सूचना प्राप्त होनी चाहिए।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m