PM Modi Talks to Smit Machchhar: पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मछार से बात की है। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉलिंग पर स्मित मछार से बात कर घटना की ली जानकारी और उनकी बहादुरी को सराहा। वहीं भारतीय कैप्टन स्मित ने अपने अनुभव और उस घटना के दौरान मिली हिम्मत के बारे में बताया। प्रधानमंत्री ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। फिलहाल स्मित मछार का इलाज यूनाइटेड अरब अमीरात यानी यूएई में चल रहा है।
बता दें कि भारतीय कैप्टन स्मित मछार ने अपनी जान दांव पर लगाकर फ्लाईदुबई (flydubai) की फ्लाइट को हाईजैक करने और क्रैश करने से बचाया था। इसल दौरान आरोपी ओमान के को-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बावजूद इसके अपनी बहादुरी और साहस से 180 लोगों की जान बचा ली थी।
इससे पहले पीएम मोदी ने एक कल 1 अक्टूबर को एक्स पर पोस्ट कर कैप्टन स्मित मछार की तारीफ की थी। पीएम मोदी ने यूपीएससी के शताब्दी समारोह कार्यक्रम और सोशल मीडिया पर स्मित मछार की जमकर तारीफ की थी। यूपीएससी (UPSC) के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मछार की जांबाजी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया। उन्होंने विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है। पीएम मोदी ने कहा, कल जो एक घटना घटी और भारत के कैप्टन स्मित ने जिस प्रकार से धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। आज इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया। इजाइली पीएम का यह कहना हर देशवासी को स्मित का ये पराक्रम गौरव से भर देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज मेरी उनके (स्मित मछार) पिता भूपेंद्र भाई, उनकी माता गीता बहन और पत्नी सोनल से भी बातचीत हुई। आज पूरी दुनिया उनपर गर्व कर रही है। 140 करोड़ भारतीय कैप्टन स्मित को सलाम करते हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। मैं देशवासियों से प्रार्थना करता हूं कि हम सब स्मित के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें और भारत का गौरव बढ़ाने वाले भाई स्मित का अभिनंदन करें।
देश को कैप्टन मछार पर गर्व है- PM मोदी
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर भी मछार के साहस की तारीफ की थी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा- कैप्टन स्मित मच्छर एक HERO हैं। सबसे बड़े खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने बहुत हिम्मत दिखाई और दूसरों की जान बचाने का पक्का इरादा दिखाया। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा- उनकी बहादुरी ने सैकड़ों जानें बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की। भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है। उनके जल्दी ठीक होने, नई ताकत और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विमान क्रैश रोकने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है।
फ्लाईदुबई फ्लाइट का क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला 30 सितंबर 2026 की है। फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से इजराइल की राजधानी तेल अवीव जी रही था। इसमें 170 से ज्यादा लोग सवार थे, जिसमें से 120 इजराइली यात्री सवार थे। फ्लाइट को भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार उड़ा रहे थे। उड़ान के दौरान 32 हजार फीट पर उनके को-पालयट (ओमान का रहने वाला) ने विमान को क्रैश और हाईजैक करने की कोशिश की। को-पालयट ने स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। मरणासन हालत में होने के बावजूद मच्छार ने स्थिति को काबू में रखा। वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद यात्री और क्रू मेंबर कॉकपिट तक पहुंच सके। उन्होंने आरोपी को काबू करने में मदद की। प्लेन में मौजूद दूसरे पायलटों ने भी कंट्रोल संभालने में मदद की।
स्मित मछार ने सभी का किया था शुक्रिया
इस बहादुरी के लिए पूरी दुनिया से मिल रही तारीफ पर स्मित मछार ने सोशल मीडिया एक्स पर सभी का शुक्रिया किया था। स्मित ने लिखा- मैं उन सभी का बहुत शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की, मेरा साथ दिया और प्यार और हिम्मत बढ़ाने वाले मैसेज भेजे। मेरे साथी भारतीयों, मेरे साथियों, यात्रियों, क्रू और दुनिया भर के उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया जो इस मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहे। एक पायलट के तौर पर, मैं बस अपनी ड्यूटी कर रहा था। उस समय, मेरी ज़िम्मेदारी उन लोगों की जान बचाना थी जिन्हें मुझे सौंपा गया था। मैंने उनकी सुरक्षा को अपनी सुरक्षा से पहले रखा। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि एयरक्राफ्ट सुरक्षित रूप से लैंड हुआ और सभी सुरक्षित हैं। आपकी प्रार्थनाओं, प्यार और सपोर्ट ने मुझे उस समय ताकत दी जब मुझे इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी। शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता कि मैं कितना शुक्रगुजार हूं।
आप सभी का दिल की गहराइयों से शुक्रिया
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

