PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे, जो राज्य की सबसे बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं में से एक है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 79,459 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

इस रिफाइनरी का उद्घाटन पहले 21 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित था, लेकिन 20 अप्रैल को क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में आग लगने की घटना के बाद कार्यक्रम को टाल दिया गया था। अब 74 दिन बाद एक बार फिर इसकी नई तारीख तय की गई है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ऐलान के बाद बालोतरा जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। ADM भुवनेश्वर सिंह चौहान ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और उन्हें मुख्यालय में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
4 जुलाई को राजस्थान को मिल सकती हैं 4 बड़ी सौगातें
प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन चार बड़े ऐलानों की संभावना जताई जा रही है।
- पहली, पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन
- दूसरी, राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते को लेकर MoU
- तीसरी, युवाओं के लिए 45 हजार नियुक्ति पत्रों का वितरण
- और चौथी, जयपुर मेट्रो फेज-2 का वर्चुअल शिलान्यास
रिफाइनरी प्रोजेक्ट का स्ट्रक्चर और असर
पचपदरा रिफाइनरी में राज्य सरकार की 26% हिस्सेदारी है, जबकि 74% इक्विटी HPCL के पास है। इसे राजस्थान की ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक विकास के लिए एक अहम प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुसार यह परियोजना राज्य के आर्थिक विकास को गति देगी और खासकर बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर जैसे क्षेत्रों में हजारों रोजगार के अवसर पैदा करेगी।
पढ़ें ये खबरें
- राव हॉस्पिटल की फायर NOC में फर्जीवाड़ा: FIR होते ही संचालक राजू साहू फरार, तलाश में जुटी पुलिस
- 23-24 अक्टूबर को इंदौर में होगा मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026, निवेश और नवाचार का केंद्र बनेगा एमपी
- मुजफ्फरपुर में महाअष्टमी पर 5001 दीपों से जगमगाया नवदुर्गा मंदिर, भव्य महाआरती में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- जम्मू में आर्मी अफसर की पत्नी पर जासूसी का आरोप, FIR दर्ज : LoC, अरुणाचल पर कर रही थी रिसर्च ; ChatGPT से बनाए नोट्स
- मुस्लिम बुजुर्ग महिला के निधन पर गांव में थम गई रामलीला, बिजनौर की इस खबर ने जीता देश का दिल

