बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने शारदीय दुर्गोत्सव के महानवमी के अवसर पर मंगलवार को रंगपुर के ऐतिहासिक राधा गोविंद धर्मसभा मंदिर के दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया. उन्होंने सभी धर्मों को समान अधिकार देने पर जोर दिया. इस खास मौके पर तारिक रहमान का खास स्वागत किया है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मंदिर को 10 लाख चेक दिया और हॉस्टल बनाने का आश्वासन दिया.
बांग्लादेश के PM तारिक रहमान ने मंदिर से सभी धर्मों को बराबर हक देने और एकता का संदेश दिया. उन्होंने 1971 की आजादी, 2024 के विद्रोह और रंगपुर के डेवलपमेंट का जिक्र किया.
बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने यह बात रंगपुर में राधा गोबिंद धर्मसभा मंदिर के पूजा मंडप में आयोजित शारदीय बधाई कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान कही. बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रंगपुर के राधा गोबिंद धर्मसभा मंदिर में सभी धर्मों के लोगों को बराबर अधिकार देने और देश के विकास के लिए मिलकर काम करने की अपील की.
प्रधानमंत्री सुबह 9 बजे ढाका के तेजगांव हवाई अड्डे से वायुसेना के विमान से रवाना हुए. 9:50 बजे सैदपुर हवाई अड्डे पहुंचे. उसके बाद सड़क मार्ग से रंगपुर के लिए रवाना हुए. प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:05 बजे पंडाल पहुंचे, तो मंदिर समिति के अध्यक्ष भबतोष सरकार बच्चू सहित और भी गणमान्य लोगों ने तारिक रहमान का स्वागत किया.
इस मौके पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अलग-अलग धर्मों के लोग हजारों साल से शांति के साथ रहते आए हैं. सरकार चाहती है कि यह परंपरा अगले हजार साल तक भी जारी रहे. बांग्लादेशी प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में रहने वाले हिंदू, मुस्लिम, बौद्ध, ईसाई और दूसरे धर्मों के लोगों को बराबर अधिकार मिलने चाहिए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

