Technology Desk: POCO ने अपना नया कॉम्पैक्ट 5G स्मार्टफोन POCO X8s लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 6.35 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 6,330mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग, 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा और IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी ने इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं।
POCO X8s की कीमत
POCO X8s के ग्लोबल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 399 डॉलर (करीब 37,885 रुपये) रखी गई है। इस कीमत में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है। वहीं, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 499 डॉलर (करीब 47,380 रुपये) है।
फोन को व्हाइट, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हालांकि, भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
POCO X8s के स्पेसिफिकेशन्स
POCO X8s में 6.35 इंच की 1.5K CrystalRes AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 1Hz से 120Hz तक का अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए POCO Shield Glass दिया गया है। फोन में 1.18mm के सिमेट्रिकल बेजल्स भी मिलते हैं।
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में 4nm प्रोसेस पर आधारित Qualcomm
Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8GHz तक है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 722 GPU मिलता है। फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ-साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो डिवाइस में Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 मिलता है। बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

POCO X8s का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए POCO X8s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हैं।
फोन का टेलीफोटो कैमरा 2.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिलती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
6330mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग
POCO X8s में 6,330mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जिसमें 16% सिलिकॉन कंटेंट है। फोन 100W HyperCharge वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा, दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए इसमें 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी मिलता है।
POCO X8s के अन्य फीचर्स
स्मार्टफोन को IP68 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, NFC, IR ब्लास्टर और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

