POK Protest: पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) के खिलाफ पिछले 40 दिन से प्रदर्शन जारी है। पीओके के कश्मीरी पाकिस्तान सेना के जुल्म और चुनाव का बहिष्कार करने 27 जुलाई को सड़कों पर उतरे। रावलकोट में प्रदर्शनकारियों (rawalakot protest) पर पाकिस्तान सेना ने दरिंदगी वाली कार्रवाई करते हुए 9 लोगों की हत्या कर दी। लोग सड़कों पर उतरे थे कि पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिससे 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गे। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं हिंसा के बाद PoK के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं।
दरअसल, सोमवार को पीओके में पहले चरण के विधानसभा चुनाव थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें बहुत कम वोटिंग हुई। कई इलाकों में लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया था।
इस बीच, हजारों लोग चुनाव प्रक्रिया और पाकिस्तान सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़को पर उतरकर राजधानी मुजफ्फराबाद की ओर मार्च कर रहे थे। इन प्रदर्शनों का नेतृत्व जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) कर रही थी। इसी दौरान हजारों निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तान सेना के जवानों ने गोलियां चला दी। गोली लगने से 9 लोगों की मौत हो गी। जबकि कई लोग घायल हो गए।
जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने दावा किया कि अकेले रावलकोट में कम से कम नौ लोग मारे गए। जबकि कुछ रिपोर्टों में मरने वालों की संख्या इससे अधिक होने की बात कही गई है। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी की तरफ से शेयर की गई हाथ से लिखी एक लिस्ट में मारे गए लोगों के नाम बताए गए हैं, जिनमें उस्मान नजीर, काशिफ, मोहम्मद इब्राहिम, अर्सल असगर, हनीफ मोहम्मद बशीर, वसीम अफजल, बासित शाह और साबिर खान शामिल हैं। यह भी दावा किया गया है कि इस हिंसा के बाद PoK के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं।
बता दें कि सरकार ने 5 जून को प्रस्तावित प्रदर्शन से कुछ दिन पहले ही इस संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद संगठन के कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ नेता भूमिगत हो गए, जबकि कुछ अब भी पुंछ डिवीजन के मुख्यालय रावलाकोट में धरना स्थलों से आंदोलन चला रहे हैं। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में करीब 40 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जगह लगातार धरने और सड़क जाम हुए हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


